Blog
चेट्रीचंड़्र के उपलक्ष्य में निकली स्कूटर रैली का 30 वाँ वर्ष

बिलासपुर।शांता फाउंडेशन के द्वारा चेट्रीचंड़्र के पावन अवसर पर स्कूटर रैली का स्वागत पुष्पवर्षा करके एवं श्रद्धांलुओं को फ्रूटी,पानी एवं बिस्कुट वितरण कर किया गया।
शांता फाउंडेशन के संस्थापक समाजसेवी गौसेवक नीरज गेमनानी का कहना है की भगवान झूलेलाल की जयंती पर न्यायधानी बिलासपुर मे स्कूटर रैली निकाली गई।श्रद्धांलु स्कूटर रैली में पारंपरिक पोशाक में लोग शामिल होकर उत्सव मनाये। हमारे संस्था के द्वारा तोरवा बिलासपुर मे आये स्कूटर रैली का स्वागत फूल बरसाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इस अवसर पर नीरज गेमनानी,राहुल सिदारा,सृष्टि सिंह,राजा गंगवानी,अभिषेक माखीजा,कैलाश मोटवानी,अमित सुखवानी,कैलाश मतलानी,रिक्की झामनानी उपस्थित रहे