चेतना अभियान के तहत जैन इंटरनेशन स्कूल में आयोजित किया गया साईबर की पाठशाला…CSP उमेश गुप्ता ने साईबर अपराध के संबंध में बच्चो को दी गई सूक्ष्म से सूक्ष्म जानकारी….

बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार लोगो को किया जा रहा है साईबर संबंधी अपराध के संबंध में जागरूक
बिलासपुर / पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन पर जिला पुलिस द्वारा “चेतना अभियान’’ के तहत लगातार लोगो को नशे के विरूद्ध जानकारी, सडक सुरक्षा से संबंधित जानकारी एवं साईबर संबंधी अपराध से बचाव की जानकारी दी जा रही है जिसके तहत विगत दिनो से साईबर सुरक्षा के तहत अलग अलग स्कूल, कालेज एवं सार्वजनिक स्थानो पर साईबर की पाठशाला लगाकर साईबर संबंधी जानकारी दी जा रही है इस अभियान के तहत ASP शहर उमेश कश्यप के मार्गदर्शन तथा CSP सिविल लाईन उमेश गुप्ता के नेतृव में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर मिश्रा द्वारा जैन इंटरनेशनल स्कूल सकरी में कक्षा 09 से 12 तक के बच्चो को चेतना अभियान के तहत साईबर की पाठशाला का आयोजन किया ….


CSP एवं निरीक्षक दामोदर मिश्रा द्वारा बच्चो को साईबर अपराध के संबंध में सूक्ष्म से सूक्ष्म जानकारी दी गई तथा किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी नही देने, मोबाईल् मे आए किसी भी लिंक को बिना जानकारी के ओपन नही करने तथा मोबाईल में आए ओटीपी को किसी अन्य व्यक्ति को नही बताने के संबंध में जानकारी दी गई, साईबर की पाठशाला में जैन इंटरनेशन स्कूल के प्रिंसिपल नायडू एवं पूरा स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे जैन इंटरनेशनल स्कूल द्वारा बिलासपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे साईबर पाठशाला की विशेष सराहना की गई,
