Blog
चेतना अभियान के तहत नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन

बिलासपुर ।चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोटा दीप्ति बरवा की उपस्थिति में शासकीय कन्या उ. मा. विद्यालय बेलगहना एवं स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल बेलगहना की छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति चेतना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा ग्राम बेलगहना में नशा विरुद्ध जागरूकता रैली निकालकर ग्राम में भ्रमण कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. छात्राओ और ग्रामीणों को नशे के विरुद्ध,साइबर क्राइम के संबंध में एवम नए कानूनी अधिकार के संबंध में जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम एवम रैली में शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य सुश्री कल्पना कुर्रे व्याख्याता संगीता दास ,एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य नागेंद्र कौशिक, एवं स्कूल के स्टाफ उपस्थित रहे.