Blog
चेतना कार्यक्रम के दौरान बच्चों पर मधुमक्खियों ने किया अटैक….

अफरा-तफरी के बीच कार्यक्रम रहा बाधित…..
बिलासपुर। विवेकानंद उद्यान में आयोजित स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव उस वक्त अव्यवस्था का शिकार हो गया, जब कार्यक्रम के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों का अटैक खासकर कार्यक्रम में मौजूद बच्चों पर हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम को कुछ समय के लिए बाधित करना पड़ा। आयोजन स्थल पर मौजूद लोग बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाते नजर आए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में बच्चे शामिल थे। स्थिति को नियंत्रित करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कार्यक्रम का समापन डिप्टी सीएम के संबोधन के साथ किया गया। गनीमत रही कि समय रहते हालात संभाल लिए गए, जिससे किसी बड़ी अनहोनी से बचाव हो सका……