Blog

चेहरे मे गमछा बांधकर THAR गाड़ी जलाने वाले आदतन गुंडा बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुराने रंजिश व विवाद के कारण गुण्डा बदमाश आरोपी गिरफ्तार

बदले की भावना से किया थार गाड़ी को आग के हवाले

बिलासपुर। मुंगेली।
थार गाड़ी को जलाने वाले दो आरोपियों को मुंगेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपियों ने बदले की भावना से गाड़ी को आग के हवाले किया था।

मुंगेली के सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26/27 नवंबर की रात 2 बजे के आसपास एसएनजी कॉलेज के सामने प्रार्थी आयुष ठाकुर पिता ओंकार सिंह के मकान के पास रोड किनारे खड़ी उनकी महिन्द्रा की थार गाड़ी को किसी ने आग लगाकर जला दिया था। इस घटना की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध कायम कर जांच मे लिया । मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी भोजराम पटेल ने उक्त गाड़ी को जलाने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। इसी बीच सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबीर एवं तकनीकी साक्ष्य व पुलिस टीम द्वारा पुरे शहर का सीसीटीव्ही फुटेज चेक किया गया। तब पुलिस ने देखा कि पण्डरिया रोड स्थित पेट्रोल पम्प मे घटना के पहले रात मे पानी बॉटल मे 2 व्यक्ति पेट्रोल लेकर सफेद ब्लैक कलर की इनोवा क्रमांक सीजी 10 ईपी 4100 से निकले है। बारीकी से जांच करके पुलिस ने सीसीटीवी से यह पता किया कि इनोवा का रूट चार्ट कहा जा रहा है। सिटी कोतवाली पुलिस ने जब बारीकी से जांच पड़ताल करके और सीसीटीवी के माध्यम से पूरी जानकारी एकत्रित की तब पता चला कि घटना स्थल पर भी वही इनोवा सीसीटीव्ही में नजर आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज मे मिले उक्त व्यक्तियों की पहचान किया गया जो योगेश्वर सिंह आर्मो पिता स्व. बेदलाल सिंह उम्र 25 वर्ष करही कालोनी मुंगेली व सिद्ध उर्फ सिद्धांत ठाकूर पिता अभिषेक सिंह उम्र 25 वर्ष लालाकापा मुंगेली के रहने वाले मिले। पुलिस ने आरोपियो की पहचान करने के बाद टीम को उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके छिपने वाले ठिकानों पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ किया । जिसमें खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों का प्रार्थी आयुष ठाकूर के साथ पहले से विवाद था और विवाद होने से कारण ही बदले की भावना मन में थी।जिसके लिए मौके की तलाश कर रहे थे। घटना वाले दिन मौका पाकर थार गाड़ी को रात मे पेट्रोल डालकर आग लगा दिए।पकड़े गए दोनों आरोपियों
ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

बॉक्स

मुंगेली जिले का आदतन अपराधी है सिद्ध

पुलिस ने बताया कि आरोपी सिद्ध उर्फ सिद्धांत ठाकूर के विरूद्ध पूर्व मे आगजनी, मारपीट, बलवा जैसे गंभीर मामले दर्ज है।इसके साथ ही वह कई मामलों में फरार चल रहा था। जिसकी तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी ।
इसके साथ ही अन्य थाने में रिकॉर्ड देखा जा रहा है।

वर्जन

गाड़ी जलाने के मामले में पकड़ाने के बाद पता चला कि कई मामले पहले से लंबित है।
पकड़ा गया आरोपी आदतन अपराधी है। जो काफी दिनों से फरार था। जिसकी तलाश की जा रही थी

संजय सिंह
थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *