Blog

छठ पूजा में अहम भूमिका निभाने वाली  भाजपा नेत्री अटल आवास के नाम पर लाखों की ठगी करनेवाली निकली….हुई गिरफ्तार

नगर निगम में मकान दिलाने के लिए 3 लाख 40 हजार रुपए लिए

बिलासपुर,। छठ पर्व के कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाने और स्वदेशी मेला में सक्रिय योगदान देने वाली भाजपा नेत्री सपना सराफ को सरकंडा पुलिस ने ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।आरोप है कि भाजपा नेत्री ने अटल आवास दिलाने के नाम पर गरीबों से लाखों की ठगी की है।

सरकंडा पुलिस ने बताया कि कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री आवास योजना नगर पालिक निगम में काम करने वाले सौरभ तिवारी थाना ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उमा साहू एवं संतोषी विश्वकर्मा ने कलेक्टर को जनदर्शन में शिकायत किया था ।जिसमें कल्याण बाग राजकिशोर नगर की सपना सराफ ने प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के तहत् आवास दिलाने के नाम पर दोनो से अलग अलग 1,70,000 रू कुल 340000 रुपए लेकर फर्जी रसीद बुक छपवाकर रसीद काट कर दी है। साथ ही अटल आवास के मकान का चाभी भी दी है,जब अटल आवास में रहने के लिए गए तो वहां के गार्ड ने बताया कि उनके नाम पर अटल आवास आबंटित नहीं है। प्रार्थिया की शिकायत की जांच नगर निगम की टीम ने जाकर किया और बारीकी से पूछताछ किया।तब पता चला कि उक्त सपना सराफ ने गरीब महिला को मकान दिलाने का झांसा देकर ठगी की है।
नगर निगम कर्मी की रिपोर्ट पर पुलिस ने
महिला सपना सराफ को गिरफ्तार कर लिया है।

*भाजपा नेत्री के खिलाफ और भी है शिकायत*

पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई भाजपा नेत्री के खिलाफ और भी शिकायत है,जिसकी जांच चल रही है।जांच में मामला सही पाया जायेगा तो फिर से अपराध कायम किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *