ट्रेन हादसे में मृतकों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर।कोरबा मेमू लोकल ट्रेन और माल गाड़ी के बीच गतौरा स्टेशन के पास भीषण एक्सीडेंट हुआ ,जिसमे 10 से अधिक लोगो की मृत्यु हुई है और बहुत लोग घायल हो गए है, आज शाम 7.00 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 द्वारा शहीद विनोद चौबे प्रतिमा के पास केंडल जला कर मृत लोगो को श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की ।
कांग्रेस ने कहा कि देश मे आये दिन रेल दुर्घटनाएं हो रही है ,पर रेल मंत्री न तो इस्तीफा दे रहे है और न ही सिस्टम में कोई सुधार के लिए कारगर व्यवस्था कर रहे है, जब से संचार प्रणाली कंप्यूटेरिसड हुआ है ,रेल दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है , रेल मंत्रालय कहता है कि एक ही ट्रैक में दो से तीन गाड़ियों का परिचालन होता है और एक निश्चित दूरी पर गाड़ियां रुक जाती है किंतु इस दुर्घटना ने सिद्ध कर दिया कि सरकार की सारे सिस्टम फेल है पैसेंजर अपनी जान को जोखिम में रख कर यात्रा करे ,
कांग्रेस ने कहा कि एक्सीडेंट इतनी भीषण थी कि ट्रेन की इंजन और बाद वाली बोगी माल गाड़ी के ऊपर चढ़ गई ।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद मेमन रेल प्रशासन से मांग की है कि मृतो के परिजनों को एक -एक करोड़ की मुआवजा ,परिवार के एक सदस्य को रेल विभाग में नियमित नौकरी और गम्भीर घायल लोगो को कम से कम 50-50 लाख की सहायता एवं सामान्य घायल लोगो को 5 -5 लाख की मदद दी जाए ,
कांग्रेस ने कहा कि ट्रेन दुर्घटना दोपहर की है किंतु सरकार और जिला प्रशासन ने बिलासपुर में राज्योत्सव को स्थगित न कर के असंवेदना व्यक्त किया है, अभी राज्योत्सव से ज्यादा गम्भीर घायलो कि मदद की जरूरत है ।
ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से तत्काल इस्तीफे की मांग की है ,जब तक जिम्मेदारी तय नही होगी तब तक विभाग में कसावट नही आएगी और मजबूर जनता दुर्घटनाओं का शिकार होता रहेगा।साथ बिलासपुर ज़ोन के सक्षम एवं जिम्मेदार अधिकारियों को ससपेंड करने की मांग करती है ।
केंडल जलाने के पूर्व महापौर रामशरण यादव, नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप,प्रवक्ता ऋषि पांण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजू यादव,पूर्व पार्षद रमाशंकर बघेल ,पूर्व पार्षद स्वर्णा शुक्ला
शेख निजम्मुदिन,आशुतोष शर्मा,अयाज़ खान,अहमद असद,रवि गेडाम,रमजान गौरी,कृष्ण मुरारी बाजपेयी,रितेश मसीह,वकार खान,वसीम बख्स,अखलाक खान,कमल गुप्ता आदि उपस्थित थे ।