Blog

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी पहुंचे बिलासपुर

कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं और पार्षदों के साथ की मुलाकात

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी
विजय जांगिड़ ने
महंगाई बेरोजगारी के मुद्दों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा किसी भी मुद्दों पर बात नहीं रही है। प्रदेश की भाजपा
सरकार नाकाम साबित हुई है।जिसने राज मे सिर्फ अपराध हो रहा है।

दरअसल छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह कांग्रेस प्रभारी विजय जांगिड़ एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे ।छत्तीसगढ़ भवन में उन्होंने सबसे पहले कांग्रेसियों से मुलाकात की।उन्होंने सबसे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।उसके बाद पार्षदों से भी मिलकर उनसे परिचय लेकर विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी दिनों ने कांग्रेस को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले है। इसलिए लगातार जिला स्तर पर बैठक करके वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया जा रहा है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने बताया कि सोमवार को रायपुर में कांग्रेस का बड़ा घेराव और प्रदर्शन होने जा रहा है। जिसे लेकर कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रायपुर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में लगातार भाजपा को घेरना है और मिलकर काम करना है।इसके लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। उन्होंने आगामी 2 मई को बिलासपुर में आयोजित न्याय यात्रा को लेकर भी जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर रूपरेखा तय की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ कि भाजपा सरकार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार प्रदेश में आने के बाद केवल वादा खिलाफी ही कि है इस दौरान अपराध में ना तो कमी आई है ना ही महंगाई पर कोई नियंत्रण हो पा रहा है जबकि वन नेशन वन इलेक्शन पर उन्होंने कहा कि इन सब पर भाजपा लोगों का ध्यान भटकना चाहती है वन नेशन वन इलेक्शन से ज्यादा भाजपा को महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर काम करना चाहिए जिससे लोगों को सुविधा मिल सके महंगाई से जनता त्रस्त है और भाजपा अलग मुद्दों पर ध्यान भटक रही है। वहीं उन्होंने अपोलो के मामले में बताया की अपोलो के डॉक्टर पर अपराध दर्ज होना चाहिए था और वह देर से हुआ जबकि इसमें प्रबन्धन पर भी होना चाहिए। क्योंकि अपोलो ने बिना डिग्री जांच करके डॉक्टर की भर्ती की थी।इस मुद्दे को भी कांग्रेस बड़े स्तर से उठाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *