Blog

छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक पहचान, कोपरा बना प्रदेश का पहला रामसर साइट…

बिलासपुर की धरती पर अंतरराष्ट्रीय मुहर, कोपरा जलाशय को रामसर दर्जा…

छत्तीसगढ़ के इतिहास में नया अध्याय, कोपरा को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान-तोखन साहू

बिलासपुर ।जिले के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुए जिले के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहली बार बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोपरा को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने बताया कि कोपरा जलाशय को रामसर साइट के रूप में मान्यता मिल गई है, जिससे यह छत्तीसगढ़ की पहली रामसर साइट बन गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान जब वे कोपरा पहुंचे थे, तब उन्हें जानकारी मिली कि यहां हर साल विदेशों से दुर्लभ पक्षी आते हैं। इसी के बाद इस क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास शुरू किया गया।तोखन साहू ने बताया कि कोपरा जलाशय को रामसर साइट घोषित करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अब स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल बिलासपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की पहचान राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्थापित होगी।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि रामसर साइट को धरती की “किडनी” कहा जाता है, क्योंकि ये जल, पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण में अहम भूमिका निभाती हैं। कोपरा रामसर साइट बनने से प्रवासी पक्षियों के संरक्षण और संवर्धन को मजबूती मिलेगी, साथ ही पर्यावरण संरक्षण और इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। यह बिलासपुर के लिए गर्व का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *