Blog

छत्तीसगढ़ छत्री समाज बिलासपुर एवं भजन मंडली परिवार की समरसता यात्रा व नववर्ष मिलन समारोह मदकूद्वीप में संपन्न

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ छत्री समाज बिलासपुर एवं भजन मंडली परिवार के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक समरसता, एकता एवं भाईचारे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समरसता यात्रा एवं नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन सिद्धिविनायक देवालय, शिवनाथ नदी तट, मदकूद्वीप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष विकास राव कायरवार ने किया। यात्रा में समाज के 108 सदस्यों ने सहभागिता की, जिसमें मातृशक्ति, बच्चे, युवा एवं वरिष्ठजन शामिल रहे।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता को मजबूत करना तथा वरिष्ठ सदस्यों एवं मातृशक्तियों का सम्मान करना रहा। महिलाओं को समस्त व्यवस्थागत कार्यों से मुक्त रखा गया। बच्चों ने भी खेलकूद व अन्य गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वरिष्ठ सदस्यों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे अत्यंत सफल बताया तथा भविष्य में भी प्रतिवर्ष ऐसे आयोजन करने की आवश्यकता पर बल दिया।
समस्त उपस्थित सदस्यों ने इस आयोजन को सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने वाली प्रेरणादायी पहल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *