छत्तीसगढ़ बजट 2026–27 “संकल्प” के साथ युवाओं के सशक्त भविष्य की ठोस आधारशिला- ऋषभ

बिलासपुर।भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के युवाओं के सर्वांगीण विकास, कौशल उन्नयन और रोजगार सृजन की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी दस्तावेज के रूप में उभरकर सामने आया है। यह बजट केवल आर्थिक प्रबंधन नहीं, बल्कि युवाओं को “जॉब सीकर” से “जॉब क्रिएटर” बनाने का स्पष्ट संकल्प है।
राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) वर्ष 2026-27 में 7,09,553 करोड़ रुपये अनुमानित है, जो 12.4% की वृद्धि दर्शाता है। यह आर्थिक मजबूती युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने का आधार बनेगी।
युवाओं के लिए प्रमुख योजनाओ एवं प्रावधान किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ शासन ने Assistance for Competitive Exams (CG ACE) योजना के अंतर्गत युवाओं को विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आर्थिक सहयोग का प्रावधान किया है।
उड़ान – NEET, JEE, CLAT
शिखर – UPSC, CGPSC
मंजिल – बैंकिंग, SSC, रेलवे
यह योजना प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आर्थिक अभाव के कारण पीछे न रहने देने का संकल्प है।
राजधानी रायपुर में 25 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मेगा परीक्षा केंद्र की स्थापना से युवाओं को राज्य में ही गुणवत्तापूर्ण परीक्षा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों के लिए आवासीय एवं शैक्षणिक सहयोग की व्यवस्था की गई है, जिससे उच्च शिक्षा तक उनकी पहुँच सुनिश्चित होगी।
इसके साथ ही सभी नालंदा पुस्तकालयों में करियर मार्गदर्शन केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को सही दिशा और परामर्श मिल सके।
राज्य के शासकीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराकर उनमें नेतृत्व, जागरूकता और सांस्कृतिक गौरव की भावना विकसित की जाएगी।
उच्च शिक्षा एवं तकनीकी संस्थानों का सशक्तिकरण के साथ शासकीय महाविद्यालयों में उत्कृष्टता केंद्र बनाए जाएंगे।
युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कौशल, स्टार्टअप और नवाचार से जोड़कर राज्य को उभरती तकनीकों में अग्रणी बनाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन
युवाओं को उद्यमिता, तकनीकी प्रशिक्षण एवं उद्योग संगत कौशल प्रदान कर रोजगार सृजन की दिशा में प्रेरित करना।
अगले 5 वर्षों तक प्रत्येक मिशन के लिए प्रति वर्ष न्यूनतम ₹100 करोड़ का प्रावधान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के माध्यम से ग्रामीण स्तर से खेल प्रतिभाओं की पहचान, प्रशिक्षण एवं आधुनिक खेल अधोसंरचना का विकास किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिवस का सुनिश्चित रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण युवाओं की आय में वृद्धि होगी और स्थानीय विकास को गति मिलेगी।
250 करोड़ से न23 नए औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0
यह पहल युवाओं को स्टार्टअप, आईटी और विनिर्माण क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करेगी।
वर्ष 2026-27 का यह बजट युवाओं के कौशल, शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। “GYAN” और “GATI” के बाद “SANKALP” थीम पर आधारित यह बजट स्पष्ट करता है कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को राज्य के विकास का प्रमुख आधार मानती है।
यह बजट केवल आर्थिक दस्तावेज नहीं, बल्कि 3 करोड़ प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं के सपनों को साकार करने का रोडमैप है।