Blog

छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने के संकेत, तापमान 2–3 डिग्री तक गिर सकता है

उत्तरी जिलों में शीतलहर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने लगा है और राज्य में ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 24 घंटे में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। खासतौर पर उत्तरी छत्तीसगढ़ के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में भी ठंड की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।पाँच दिन पहले अंबिकापुर का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले दस वर्षों में नवंबर माह का सबसे कम रिकॉर्ड रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि नवंबर सामान्यतः साफ आसमान और हल्की हवाओं का महीना होता है, लेकिन तापमान में तेज उतार-चढ़ाव एक असामान्य मौसम पैटर्न का संकेत दे रहा है। वहीं रायपुर सहित कई जिलों में दिन और रात के तापमान में भारी अंतर देखा जा रहा है।बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि ठंड के मौसम में हाइपोथर्मिया, वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम और मलेरिया का खतरा बढ़ सकता है। विभाग ने लोगों को अनावश्यक बाहर न निकलने और जरूरत पड़ने पर गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी है, खासकर स्कूली बच्चों और ऑफिस जाने वालों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।मौसम विभाग ने आगे के दिनों में तापमान में और कमी की संभावना जताई है। विभाग और स्वास्थ्य महकमे ने नागरिकों से सतर्क रहने और मौसम परिवर्तन को हल्के में न लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *