Blog

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा

मुख्यमंत्री का बार-बार का दिल्ली मंत्रिमंडल विस्तार संबंध में जाना कहां तक न्यायोचित है ।

संवाददाता राकेश कुमार साहू।

जांजगीर-चांपा ।

छत्तीसगढ़ राज्य बनकर तैयार हुआ विगत 2023 में विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ संपन्न होने के पश्चात भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नेतृत्व में सरकार बनी और आज लगभग डेढ़ 2 साल होने को जा रहा है मगर मंत्रिमंडल का विस्तार अभी तक के नहीं हुआ है और इसी मंत्रिमंडल के विस्तार के संबंध में मुख्यमंत्री का बार-बार दिल्ली जाना कहां तक के न्याया हीत में हैl

निगम मंडल में अध्यक्ष बना दिया गया है मगर उन अध्यक्षों के द्वारा कार्यकारिणी का भी गठन नहीं किया है सदस्यों का भी नियुक्ति कारण नहीं किया गया है कई ऐसे निगम मंडल है जो कि अब तक अधूरे हैं कब होगा निगम मंडल में कार्यकारिणी का गठन।

जैसे की राज्य महिला आयोग में पूर्व सरकार द्वारा घोषित महिला आयोग की अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म हो चुका है क्योंकि कहा जाता है कि जिसकी भी सरकार बनती है जिस किसी भी पार्टी की सरकार बनती है वह अपने हिसाब से विभिन्न अयोग में अपने स्तर के अध्यक्ष की नियुक्ति करता है मगर वर्तमान में भी राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के पद में किरणमय नायक को रखा है अभी तक के।

विधायक प्रतिनिधि की भी नियुक्ति नहीं कर सका है संबंधित विधानसभा क्षेत्र में जहां की हो जाना चाहिए था अब तक विधायक प्रतिनिधि का पद रिक्त है कब तक के होगा यह भी एक सस्पेंस बरकरार हैl

प्रत्येक नगर निगम नगर पंचायत नगर पालिका में एल्डरमैन की भी नियुक्ति नहीं कर सका है यह कब तक के होगा इसका भी सस्पेंस बरकरार है कब तक की होगी यह पता नहीं चल पा रहा है।

छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूल कॉलेज शासकीय स्तर से प्राइवेट की स्तर से स्कूल संचालित है जहां पर शाला विकास समिति का भी गठन नहीं हुआ है अध्यक्ष का भी गठन नहीं हुआ है यह भी सस्पेंस बरकरार है।

छत्तीसगढ़ राज्य में स्वास्थ्य विभाग के में जीवनदीप समिति का भी गठन होता है हर 5 वर्ष में जिसकी सरकार बनती है उसी का ही जीवनदीप समिति बनता है मगर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी हुई है जिसकी जीवनदीप समिति का गठन ही नहीं हुआ हैl

प्रत्येक विभाग में एक मीडिया केंद्र स्थापित होता है वहां भी मीडिया सेंटर स्थापित नहीं हुआ है जिस किसी की भी सरकार बनती है वह अपना मीडिया सेंटर स्थापित करता है मगर वर्तमान में विष्णु के मुख्यमंत्री के कार्यकाल की एक से डेढ़ वर्ष बीत गए मगर मीडिया सेंटर अभी तक के स्थापित नहीं हुआ है।

अब यह कहना उचित समझा जाता है कि जब तक के मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो जाता तब तक के सभी क्षेत्रों में निगम मंडल अध्यक्ष की गठन नहीं होना और जब होगा तब निगम मंडल की अध्यक्ष का गठन होगा ऐसा महसूस किया जा सकता है क्योंकि ले दे के डेढ़ वर्ष बीत चुके हैं हमें ऐसा लगता है ऐसे करते-करते 5 वर्ष की कार्यकाल खत्म हो जाएगी वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार की मुख्यमंत्री कार्यकाल में।

हमारे संवाददाता राकेश कुमार साहू कहते हैं कि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी सरकार में एक मुख्यमंत्री दो उपमुख्यमंत्री और तीनों मुख्यमंत्री की अलग-अलग दिशा चलती है जिसके कारण मंत्रिमंडल का विस्तार हो पाना संभव लगता है ऐसा प्रतीत होता है कि ले डे के 5 वर्ष का अपना कार्यकाल खत्म कर लेगी मगर मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं करेगी निगम मंडल में अध्यक्षों की भी नियुक्ति नहीं करेगी निगम मंडल में कार्यकारिणी की भी गठन नहीं हो सकता ऐसा लगता है अनुमान में।

अंत में केवल यही कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री जी का बार-बार दिल्ली दौरा होने से मंत्रिमंडल का विस्तार में कुछ ना कुछ परेशानी आ रही होगी जिसके चलते मंत्रिमंडल का विस्तार कर पाने में असमर्थ है वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार पार्टी यह भी सोच रही होगी दिल्ली से जैसे बन के तैयार हुआ है वैसे ही शासन की कार्य प्रणाली चलते रहे मंत्रिमंडल का विस्तार ही नहीं होने दिया जा सकता है ऐसा पूर्वानुमान लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *