छत्तीसगढ़ NSUI को मिले दो ऊर्जावान युवा चेहरे — उमर अहमद और फरहान खान बने प्रदेश संयोजक, संगठन में दौड़ी नई ऊर्जा

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने दो सक्रिय और समर्पित युवा नेताओं को प्रदेश स्तर की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर के ऊर्जावान छात्र नेता उमर अहमद और फरहान खान को NSUI छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। दोनों युवाओं की नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा और जोश का संचार हुआ है।
पिछले चार वर्षों से लगातार छात्र राजनीति में सक्रिय उमर अहमद ने विश्वविद्यालय से लेकर प्रदेश स्तर तक छात्रों की समस्याओं को उठाया है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा पारदर्शिता और छात्र अधिकारों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई है। वहीं फरहान खान अपनी जमीन से जुड़ी नेतृत्व शैली, संगठनात्मक अनुशासन और छात्रों के बीच मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं।

प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर उमर अहमद ने कहा —
“मैं खुद को छात्र नेता नहीं, छात्र सेवक मानता हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों की आवाज़ को हर मंच तक पहुँचाना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करना है। मैं पूरे प्रदेश में NSUI को और अधिक मजबूत करने का कार्य करूंगा।”
वहीं, फरहान खान ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा —
“NSUI मेरे लिए सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है जिसने मुझे सेवा और संघर्ष का अर्थ सिखाया। प्रदेश संयोजक के रूप में मेरा लक्ष्य युवाओं को जोड़ना, छात्र राजनीति को नई सोच देना और हर कॉलेज-कैंपस में NSUI की मज़बूत उपस्थिति सुनिश्चित करना है।”
दोनों नेताओं ने अपनी नियुक्ति पर NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, तथा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान और कर्तव्य दोनों है।
इन नियुक्तियों से न केवल बिलासपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है, और सभी ने उमर अहमद और फरहान खान को उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।