छात्रा से आरक्षक ने की छेड़छाड़,भेजा गया जेल
Bनाबालिग छात्रा से आरक्षक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी आरक्षक को जेल दाखिल करवाया है।
बिलासपुर। बिलासपुर जिले में कानून का रक्षक की भक्षक बन गया। छात्रा से आरक्षक छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा आरक्षक के चंगुल से छूट कर थाना भागी और घटना की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
घटना कल रविवार की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग छात्रा थाने के सामने स्थित पुलिस ग्राउंड में साइकिल चलाने गई हुई थी। इस दौरान आरक्षक दिलीप रौतिया उनके साथ छेड़खानी करने लगा। इस दौरान छात्रा ने आरक्षक की हरकतों को नजर अंदाज कर दिया और आगे बढ़ गई। पर आरक्षक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और पीछा करके छेड़खानी करने लगा। फिर अचानक से आरक्षक छात्रा को पकड़ कर छेड़खानी करने लगा।
किसी तरह छात्रा उसके चंगुल से छुटकर सिविल लाइन थाना पहुंची और घटना की शिकायत की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर लिया है और आरक्षक दिलीप रौतिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में अदालत में प्रस्तुत कर अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।