छापेमार कार्यवाही में 10 घंटे के भीतर जिले के अलग अलग जगहों से 87 वाहनों को अवैध रेत उत्खनन,परिवहन करते हुए पकड़ने में मिली सफलता

जिले में अवैध रेत उत्खनन,परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन,पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीमों के द्वारा छापेमार कार्यवाही
जिसमें 77 ट्रेक्टर, 09 हाईवा एवं 01 जेसीबी वाहन को किया है जप्त।
कार्यवाही के दौरान थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत ग्राम भादा में 4200 घन मीटर अवैध रेत का भंडारण करना पाए जाने से, भंडारण के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की गई है।

अवैध रेत परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु जिले में 09 टीमें गठित कर अलग अलग जगहों पर तैनात किया गया था।*
जिले के सीमाओं जिसमें कोरबा, शक्ति, बलौदा बाजार, बिलासपुर बार्डर तरफ नाकेबंदी कर की गई कड़ी कार्यवाही
जांजगीर । जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला पुलिस एवं जिला प्रशासन दोनों मिलकर जिले में संयुक्त रूप से रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें जिले के अलग अलग जगहों से हाईवा/ट्रेक्टर वाहनों को अवैध रेती परिवहन करते पायें जाने पर जप्त किया जाकर खनिज अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में जिले के पुलिस, राजस्व, खनिज विभाग के टीम के अधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।