Blog

जनपद पंचायत मस्तूरी क्षेत्र क्रमांक 3 से कैलाश गोस्वामी ने भरा पर्चा.. मिल रहा पक्ष में अपार समर्थन

बिलासपुर।सीपत। जनपद पंचायत मस्तूरी क्षेत्र क्रमांक 3धनिया, लुतरा, खमहरिया, ऊनी, कुली,बनियाडीह भौराडीह परसाही से ग्राम पंचायत परसाही के पूर्व प्रथम सरपंच कैलाश गोस्वामी ने आज मस्तूरी जनपद पंचायत में पर्चा भरा l इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और जनता की सेवा का उद्देश्य को लेकर अपनी मंशा चुनाव में बताया l हमेशा से मैं लोगो के बीच मैं रहकर सामाजिक,धार्मिक सेवा को अपना विचार रखा हू l सबको साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के साथ मैने लोगो की समस्याओं को पूरा करने का दृढ़ संकल्प लिया है जिसे मैं पूरा करूंगा l लोगो का मुझे प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से भरपूर समर्थन मिल रहा है मैं अपने जीत के प्रति आश्वस्त हु l

इस दौरान इनके साथ ठंडा राम सूर्यवंशी जगदीश यादव रामदयाल यादव बालेश्वर पाटनवार बालेश्वर सिंह लीला राम सिदार मोहन यादव नरेंद्र सिंह सधेल धनुवार जगत सिंह विष्णु दास सनत पाटले भास्कर कश्यप संतोष गोयल दुष्यंत यादव लतेल दास महंत क्षेत्र के काफी संख्या में क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *