Blog

जबड़ा पारा बस्ती में हिंदू सम्मेलन का आयोजन, हनुमान पाठ भी हुआ,वक्ताओं ने कहा-हिंदू धर्म ही सनातन हैं, ऐसे आयोजन से लोग धर्म और संस्कृति से जुड़े

सोमनाथ मंदिर में 17 बार आक्रमण फिर भी हमारा हिंदुत्व आज संपन्न और बचा है- शिवशंकर

बिलासपुर। जबड़ा पारा बस्ती में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बृजेंद्र शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक शिव शंकर लाल वर्मा कार्यक्रम केअध्यक्ष श्याम चंदा, मातृशक्ति की ओर से अनामिका तिवारी ने हिंदू सम्मेलन को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के वक्त बृजेंद्र शुक्ला ने कहा है कि हिंदू धर्म ही सनातन है ,बाकी सभी धर्मो का तो बाद में निर्माण हुआ है। इसलिए उन्हें धर्म नहीं अपितु पंत कहना उचित होगा। आने वाली पीढ़ी तक अपने संस्कारों को पहुंचाने में केवल मातृ शक्ति ही सक्षम है । समय-समय पर विभिन्न धार्मिक आयोजन होते रहना चाहिए जिससे लोग अपने धर्म और संस्कृति से जुड़े रहे। हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के संयोजक शिव शंकर लाल वर्मा ने सोमनाथ मंदिर की चर्चा करते हुए कहा कि की सोमनाथ मंदिर में कितनी बार आक्रमण हुआ फिर भी उस मंदिर का वैभव आज भी आज भी संपन्न है।

यह हमारे हिंदुत्व की आस्था पर निर्भर रहा है कि आज हमारा हिंदुत्व बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर में 17 बार आक्रमण किया गया मोहम्मद गजनबी ने भी सोमनाथ मंदिर में आक्रमण किया था। जबड़ा पारा हिंदू सम्मेलन के प्रारंभ में भारत माता की चित्र पर पूजा अर्चना कर महा आरती की गई। सम्मेलन में सभी उपस्थित जनों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्री राम कीर्तन भजन मंडली ने भक्ति मय शानदार भजन की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों तथा वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया।आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संघ के नगर कार्यवाहक माधव मिश्रा, राकेश वर्मा , दिनेश मिश्रा, पार्षद विजय ताम्रकार, ,ओम प्रकाश पांडे, पंकज श्रीवास, प्रहलाद पवार,मनहरण श्रीवास, बदलू सिंह, गणेश रजक, राजू साहू, रवि तिवारी, मुकेश मिश्रा, संतोष मिश्रा,मातृशक्ति में प्रमुख रूप से ममता ताम्रकार, रेखा पांडे ,अनामिका वर्मा,रश्मि पांडे,
सहित जबड़ा पारा बस्ती के प्रबुद्ध जन काफी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *