जब बटालियन से रायफल हुआ गायब….जवान लगे खोजने में

बटालियन के उच्च अफसरों को दी गई घटना की जानकारी
दंतेवाड़ा में भी हो चुकी है घटना
खासखबर कवर्धा।
बटालियन में एक जवान का रायफल अचानक गुम हो गया है। इस घटना के बाद से बटालियन में हड़कंप मच गया है। हालाकि इसकी सूचना उच्च अफसरों को दे दी गई है।
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि
17 बटालियन के एक जवान की रायफल दो जवानों के आपसी मनमुटाव की वजह से गुम हो गया है। सूत्र बता रहे है कि यह रायफल दीपावली के बाद गायब हुआ है या फिर दीपावली के पहले इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
सूत्र तो यह भी बता रहे है कि किसी ने रायफल को दुश्मनी के कारण कही छिपा दिया होगा।फिलहाल इस घटना की सूचना उच्च अफसरों को देकर रायफल को खोजने की कोशिश की जा रही है।
जिसके कारण 17 बटालियन में हड़कंप मचा हुआ है और जवानों की नींद गायब हो चुकी है।
*दंतेवाड़ा में भी हो चुकी थी घटना*
सूत्र बता रहे है कि करीब कुछ समय पहले दंतेवाड़ा में भी बटालियन में इस तरह की घटना हो चुकी थी जिसके कारण विभाग काफी परेशान रहा और बटालियन से रायफल गायब होने के कारण अफसरों की भी नींद उड़ी रही।
*लापरवाही के कारण होती है घटना*
बता रहे है कि जवानों की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। अगर बड़े अधिकारी इस पर संज्ञान नहीं लेंगे तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
*एक एक कमरे और जवानों से हो रही पूछताछ*
कवर्धा के 17 बटालियन में में जवानों से पूछताछ हो रही है और कमरे की तलाशी भी की जा रही है। ताकि किसी के पास रायफल हो तो मिल सके।