Blog

जमीन खरीदी बिक्री के नाम पर 11 करोड़ रुपए की ठगी….दो बड़े कारोबारियों के खिलाफ जुर्म दर्ज

बिचौलियों पर भी पुलिस की नजर

रायगढ़। जमीन खरीदी बिक्री के नाम पर 11 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस ठगी में रायगढ़ के दो बड़े व्यापारीयों के खिलाफ शक्ति जिले के बाराद्वार थाने में रिपोर्ट दर्ज किया गया है। ठगी में बिलासपुर के भी किसी गोविंद का नाम सामने आया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की तैयारी में है।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ के गुरुश्री इंडस्ट्रीज और गुरुश्री मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मुकेश बंसल और नानक बंसल के खिलाफ शक्ति जिले के बाराद्वार पुलिस थाने में ठगी के गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। बलौदा बाजार निवासी राजीव लोचन शुक्ला, गरियाबंद निवासी कमल नारायण साहू, भाटापारा निवासी राजेंद्र कुमार अग्रवाल, निमेश प्रताप सिंह और अभिषेक प्रेमेंद्र दास ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि मुकेश बंसल और नानक बंसल ने जैजैपुर तहसील के छितापडरिया गांव में 10.032 हेक्टेयर कृषि भूमि को खनन के लिए उपयुक्त बताकर सौदा किया। दावा था कि इसमें 17.55 एकड़ जमीन उत्खनन योग्य है और 7.25 एकड़ नहर के पास गैर-उत्खनन योग्य है। लेकिन मौके में केवल 12.50 एकड़ जमीन ही मौके पर मौजूद थी। शेष जमीन पर दूसरे किसानों का कब्जा था। रास्ते के लिए बताई गई जमीन भी रघुवीर सिंह सिसोदिया और मधुसूदन सिसोदिया की निजी संपत्ति निकली। जिन्होंने रास्ता देने से साफ मना कर दिया।
पीड़ितों ने पुलिस को बताया है कि 10 अप्रैल 2024 को बाराद्वार के आमागोलाई में एक क्रेशर ऑफिस में सौदा शुरू हुआ और एक करोड़ रुपये नगद बयाना के तौर पर दिया गया। इसके बाद मयंक अग्रवाल, आशीष (रायपुर), गोविंद (बिलासपुर) और कमल शर्मा के माध्यम से 11 करोड़ रुपये नगद मुकेश बंसल और नानक तक पहुंचाए गए। सौदा पक्का कराने के लिए बार-बार पैसे की मांग होती रही लेकिन रजिस्ट्री का वादा हवा-हवाई साबित हुआ। हैरानी वाली बात यह है कि पीड़ितों को शक है कि यह जमीन किसी और को भी बेची गई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि नानक और मुकेश बंसल आदतन ठग हैं, जो लोगों को झूठे वादों में उलझाकर मोटी रकम ऐंठते हैं और न तो पैसे लौटाते हैं न ही सौदे की शर्तें पूरी करते हैं। पीड़ितों ने पुलिस से कठोर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बाराद्वार पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के तहत मुकेश बंसल और नानक बंसल के खिलाफ दर्ज कर लिया है और जांच शुरू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *