जमीन पर कब्जा करने वाले हत्यारे वकील और स्टेनो समेत मां और भाई गिरफ्तार

जमीन पर कब्जा करने बोल्डर को रखा,हटाने गया तो मौत के घाट उतर दिया
हत्या के बाद गांव में मातम पसरा, चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया
चारो आरोपियों को बिल्हा पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर। जमीन पर कब्जा करने की नियत से बोल्डर रखकर विवाद करके हत्या करने वाले भाइयों को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या करने वाले वकील,स्टेनो समेत मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम उड़गन के सतनामी मोहल्ले में जमीन और रास्ते को लेकर वर्षों पुराना विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में खेमाराम बंजारे (26) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक चार बच्चों का पिता था। इस घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी और दहशत का माहौल बन गया है।

बता दे मृतक खेमाराम बंजारे का गांव के ही मुकेश अंचल, श्याम अंचल, लक्ष्मण अंचल और सीता अंचल के साथ रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह करीब 7 बजे जब दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी हुई, तो मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने खेमराज पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल खेमराज को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इधर इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना रहा जिसके कारण पुलिस बल तैनात करना पड़ा।वही पुलिस ने हत्या करने वाले चारों आरोपियों को भागने के पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।जिनके खिलाफ हत्या का अपराध कायम कर लिया गया है।
बेटा और बेटी करके चार बच्चे थे खेमराज के,हत्या की खबर सुनकर पत्नी ससुराल में हुई बेहोश
खेमराज की बेटी और बेटे मिलकर चार लोग है।जो अपने मामा के घर गए हुए है।जिनको यह भी नहीं मालूम है कि अब उनके पापा इस दुनिया में नहीं है। वहीं खेमराज की पत्नी को जब इस हत्या की खबर की जानकारी मिली तो वह अपने मायके में बेहोश हो गई।
श्याम आंचल नाराज हुआ और गाली गलौच करके धमकी दिया,बोला कौन हटाया है यहां से बोल्डर
पुलिस ने बताया कि आरोपी श्याम अंचल जमीन से हटे बोल्डर को देखकर नाराज हुआ और गाली देते हुए बोला कि कौन हटाया बोल्डर को,उसके बाद आवाज सुनकर खेमराज मौके पर पहुंचा और बोला कि मैने हटाया है क्योंकि यह मेरी जमीन है और मेरी जमीन में कब्जा करने की कोशिश मत करो। इतना सुनकर श्याम गुस्से में आ गया और घर जाकर बरछी लाया और भाइयों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ हमला करके मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी मुकेश डीजे कोर्ट में स्टेनो है,और भाई बिल्हा कोर्ट में वकील है
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मुकेश अंचल डीजे कोर्ट के स्टेनो है और दूसरा भाई श्याम बिल्हा कोर्ट में वकील है।लेकिन हत्या के इस मामले में दोनों भाई को आरोपी बना दिया।
खेमराज के साले की मृत्यु एक दिन पहले ही हुई है,जाने वाला था ससुराल
पुलिस ने बताया कि
खेमराज के साले की मृत्यु एक दिन पहले ही
हुई थी ।इसलिए उसकी पत्नी और बच्चे ससुराल गए हुए थे।आज वह भी जाने वाला था।जिसके कारण वह कपड़ा पहनकर तैयार था।लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था जिसके कारण यह हत्या हो गई।
परिवार और गांव में मातम
खेमराज की मौत के बाद उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। चार मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से गांव में गम का माहौल है। गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
गांव में पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बिल्हा थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।