Blog

वर्ष 2025–26 में बिलासपुर को मिले 13,000 आवास लक्ष्य में 1,000 आवास स्वीकृत

मार्च 2026 तक सभी मकान होंगे पूर्ण, जिला पंचायत की कार्य गति सराहनीय

बिलासपुर ।जिले को वर्ष 2025–26 के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुल 13,000 आवासों का लक्ष्य प्रदान किया गया था। जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत द्वारा लगातार प्रगति पर निगरानी रखते हुए अब तक 1,000 आवासों के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। साथ ही इन स्वीकृत आवासों की प्रथम किस्त भी लाभार्थियों के खातों में जारी कर दी गई है, जिससे निर्माण कार्य तेज गति से प्रारंभ हो गया है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि अधिकांश लाभार्थियों ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। उपन्यास परीक्षण (फाउंडेशन इंस्पेक्शन) के बाद प्रथम चरण के पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि हर चरण की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि कार्य में गुणवत्ता बनी रहे और निर्माण किसी प्रकार अवरुद्ध न हो।

जिला पंचायत समिति ने बताया कि निर्धारित 13,000 आवासों को मार्च 2026 तक पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए सभी विकासखंडों को स्पष्ट निर्देश जारी हैं। विभाग के अनुसार विभिन्न टीमों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि लाभार्थियों को समय पर किस्तें मिलती रहें और मकान निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *