Blog

जमीन बिक्री करने के मामले में लाखों रूपये लेकर धोखाधड़ी करने वाला कुख्यात भूमाफिया गिरफ्तार….भूमाफिया ने दूसरे की जमीन का चौहद्दी बताकर कूटरचना कर किया धोखाधड़ी

आरोपी के विरुद्ध धारा 318(4),338, 336(3),340(2 ) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

आरोपी सुनील सिंह पिता श्याम सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 06 अनंत बिहार कॉलोनी जांजगीर थाना जांजगीर

जांजगीर।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील सिंह ने प्रार्थी रजत सुल्तानिया नैला को जांजगीर के कैनाल सिटी के आगे वृंदावन कॉलोनी में दूसरे की जमीन को दिखाकर गलत चौहद्दी तैयार कर उसका उपयोग कर रास्ते की जमीन को बिक्री कर दिया ।जिसकी सूचना पर आरोपी के खिलाफ जांजगीर थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । धोखाधड़ी करने संबंधी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जानबूझकर विक्रय पत्र में कूटरचना कर विक्रय पत्र निष्पादित कर 2,50,000/- रुपये प्रार्थी से प्राप्त करना जुर्म स्वीकार किए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी जांजगीर एवम प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *