Blog
जमीन विवाद को लेकर चाचा ने की अपने बड़े भाई की हत्या
बिलासपुर/मुंगेली/
बांधा में जमीन विवाद को लेकर खेत में आकर लाठी से मारपीट कर हत्या करने के मामले में अपराध कायम कर लिया गया है।पुलिस फरार चाचा और उसके बेटे की तलाश कर रही है।
लालपुर पुलिस ने बताया कि ग्राम बाँधा निवासी प्रार्थी सुखदेव कश्यप पिता रामकुमार कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके चाचा अयोध्या अपने बेटे,भाई एवं अन्य साथियों के साथ पुराने ज़मीन विवाद के चलते उसके खेत में आकर उसके पिता रामकुमार के साथ गाली गलौच कर लाठी से ताबड़तोड़ मारपीट कर हत्या कर दिए है। जिसकी रिपोर्ट पर हत्या का अपराध कायम कर लिया गया है।पुलिस शव का पोस्ट मॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा दी है।इधर घटना को अंजाम देने के बाद फरार संदेहियों और आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।