दस्तोवज में कुटरचित कर वकील को बेच दी सड़क की जमीन…..अपराध हुआ दर्ज
तारबाहर थाना क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर। महिला ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर दस्तावेज कुटरचित कर सड़क की जमीन को वकील से बिक्री कर दी। बाद में वकील को धोखाधड़ी के बारे में पता चला है। पीड़ित की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
तारबाहर पुलिस ने बताया कि ईमलीपारा सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी शोहराब खान पिता मोह. इस्माईल खान (29) वकालत का प्रेक्टीस कर रहा है। जूना बिलासपुर पटवारी हल्का नंबर स्थित भूमि खसरा नंबर 587/2 रकबा 0. 06 एकड स्थित है, जो कि राजस्व अभिलेखों मे मूल रूप से बलराम कश्यप की भूमि रही है। बलराम कश्यप की मृत्यु के बरइ उनके वारिसान शैलेष, उमेश और सर्वेश कश्यप स्वामी हुए। शैलेष कश्यप की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी सावित्री कश्यप और उनकी संताने स्वामिनी हुए। उक्त जमीन का बंटवारा तीनों हिस्सेदार सावित्री देवी (शैलेष), उमेश और सर्वेश कश्यप को प्राप्त हुईं । सर्वेश कश्यप ने भूमि का सीमांकन कराया। सर्वेश कश्यप के नाम पर दर्ज भूमि खसरा नंबर 587/29 व उमेश कश्यप के नाम पर दर्ज भूमि खसरा नंबर 587/28 रोड में चली गई है। ा मौके पर उपलब्ध 901 वर्गफुट भूमि (02 डिसमिल) खसरा नंबर 587/2 की है, जो कि राजस्व अभिलेखों में सावित्री देवी पति शैलेष वगैरह के नाम पर दर्ज है। वकील शोहराब खान ने सावित्री देवी वगैरह के नाम पर दर्ज भूमि खसरा नंबर 587/2 और उस पर निर्मित 2 शटर वाली दुकान को पंजीकृत विक्रय पत्र 21 मई 2020 के माध्यम से खरीदकर कब्जा प्राप्त किया। दुकान की चौहद्दी उत्तर में टेलीफोन एक्सचेंज रोड, दक्षिण में सावित्री देवी की बचत भूमि 600 वर्गफुट, पूर्व में सलूजा की भूमि व पश्चिम में कॉलोनी की ओर जाने वाली रोड है। उमेश कश्यप, सर्वेश कश्यप, सावित्री देवी, अभय बरूवा व अभ्यांश बिल्डकान के साथ आपराधिक षडयंत्र कर वकील की खरीदी जमीन दुकान का खसरा नंबर 587/2 की चौहद्दी को दर्शाकर पंजीकृत विक्रय पत्र 22 मई 2021 और 14 जुलाई 2021 तहरीर कर दिए हैं। मौके में भूमि कॉलोनी को जाने वाली सड़क में चली गई है, परंतु राजस्व अभिलेखो मे भूमि उपरोक्त लोगों के नाम पर दर्ज रही, जिसका नाजायज फायदा उठाकर रोड की भूमि को विक्रय किया है और उक्त विक्रय पत्रों के आधार पर वकील की दुकान पर कब्जा करने का प्रयास किया है।
0 महिला ने बिल्डकॉन के पक्ष में बिक्री कर दी
आरोपी सावित्री देवी ने वकील को बेची गई भूमि और दुकान का दोबारा बैनामा अभ्यांश बिल्डकान के पक्ष में कर दिया है। वकील की भूमि की जगह उमेश कश्यप की भूमि को दर्शा दिया गया है, जिस पर विवाद चल रहा है। इस बीच दोनों पक्षों का थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज हुई है। 14 जुलाई 2021 को वकील की दुकान का बैनामा उमेश कश्यप से अभ्यांश बिल्डकान के नाम से तहरीर कराया गया। सावित्री देवी व उनकी संतानों ने 22 मई 2021 को पीड़ित की दुकान को दुबारा बेचने के आशय से उमेश कश्यप की भूमि की चौहद्दी विक्रय पत्र मं दिखाकर बैनामा बिल्डकान के पक्ष में बिक्री की गई।
0 सब रजिस्ट्री में चौहद्दी गलत डाली गई
इस तरह अलग-अलग चौहद्दी बताकर 2100 वर्गफुट भूमि बेची गई, जिसमे पहली रजिस्ट्री शोहराब खान की सावित्री देवी ने की, खसरा नंबर 587/2 से 300 वर्गफुट 21 मई 2020 को दुकान मेन रोड की है। दूसरी रजिस्ट्री अभय बरूवा पहली रजिस्ट्री सर्वेश से अभ्यांश बिल्डकॉन के नाम से कराया 2 डिसमिल 900 वर्गफुट 22 मई 2021 को खसरा नंबर 587/29 की रोड की भूमि की है। तीसरी रजिस्ट्री उमेश कश्यप को अभ्यांश बिल्डकॉन के नाम से करवाकर खसरा नंबर 587/28 से रोड में चली गई है, इसमे 300 वर्गफुट की रजिस्ट्री 14 जुलाई 2021 को करावाया है। चौथी रजिस्ट्री सावित्री देवी से अभ्यांश बिल्डकॉन के नाम से खसरा नंबर 587/2 से 600 वर्गफुट 22 मई 2021 को इस तरह मौके में 901 वर्गफुट भूमि है और वे लोग रजिस्ट्री 2100 वर्गफुट की करा दिए है और सब रजिस्ट्री में चौहद्दी गलत डाली है।