जलमग्न पुल पार करते समय युवक बहते-बहते बचा…लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

वीडियो हुआ वायरल
बिलासपुर /जीपीएम। गौरेला-पेंड्रा मरवाही जिले=के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत उषाढ़ में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उषाढ़ और ग्राम पंचायत बेलझिरिया को जोड़ने वाली करना धार नदी पर बना छोटा पुल इन दिनों लगातार बारिश के कारण पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। इसके बाद भी लोग लापरवाही करते हुए जान जोखिम में डाल रहे है इसी पुल को पार करते समय एक युवक मोटरसाइकिल समेत बह गया। युवक की पहचान अनीत पाव के रूप में हुई है, जो लालघाट बेलझिरिया का निवासी है। बताया गया कि अनीत किसी काम से बरौर की ओर जा रहा था और जलमग्न पुल को पार करने की कोशिश कर रहा था। पानी का बहाव इतना तेज था कि वह संतुलन खो बैठा और बाइक सहित बहने लगा।गनीमत रही कि वहां आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो इलाके में वायरल हो रहा है।
जिला प्रशासन ने की थी अपील
लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपील की है कि गड्ढे और पहाड़ की तरफ न जाए,इसके साथ ही नदी नाले के तरफ बिल्कुल पार करने की हिम्मत न करे,और खासकर तब जब पानी ऊपर बह रहा हो।इसके बाद भी कई लोग अपनी जिंदगी को दांव में लगाकर नदी पार करने में और पूल से बहते हुए पानी में पार करने में कितनी हिम्मत दिखाते है।जिला प्रशासन के सीधे और साफ निर्देश दिया है कि इस बार किसी को लापरवाही उजागर हुई तो सीधे कार्रवाई होगी।