Blog

जल्द पूरा करें स्टेडियम का काम- निगम कमिश्नर

*राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में चल रहें कार्यों का निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने किया निरीक्षण*

*मैदान समतलीकरण का काम पूरा,रंग रोगन का काम जारी*

*प्लेनेटेरियम का भी निरीक्षण*

बिलासपुर- निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने आज राजा रघुराज सिंह स्टेडियम का निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान निगम कमिश्नर  सर्वे ने अधिकारियों और ठेकेदार को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। विदित है कि राजा रघुराज सिंह स्टेडियम का नवीनीकरण का काम जारी है,जिसमें अब तक मैदान समतलीकरण,पैवेलियन निर्माण,स्प्रिंकलर,मूर्ति और मैदान का विस्तार कर लिया गया है,शेष कार्य जिसमें पूरे स्टेडियम के रंग रोगन का कार्य चल रहा है। पेंटिंग समेत अन्य शेष कार्यों को अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश निगम कमिश्नर ने दिए ताकि खिलाड़ियों को जल्द से जल्द स्टेडियम की सुविधा मिल सकें।

     इससे पूर्व निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने व्यापार विहार स्थित डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम प्लेनेटेरियम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम कमिश्नर ने पूरे परिसर का जायजा लिया और उद्यान को स्वच्छ रखने तथा पेड़-पौधों की छंटाई के निर्देश दिए। इसके अलावा परिसर में दो वाशरूम भी बनाने के निर्देश दिए। प्लेनेटेरियम का लाभ नागरिकों को अधिक से अधिक मिलें इसके लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *