जाँजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और फिरौती प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार तलाश जारी

संजय यादव शिवरीनारायण
जांजगीर-चांपा ।ज़िले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से एक गंभीर अपराध का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और फिरौती की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दे कि नाबालिक पीड़िता 9 सितम्बर को अपने परिचित के साथ मोटरसाइकिल से घूमने जा रही थी, दोपहर करीब 1 बजे राहौद के पास चार युवकों ने पीड़िता और उसके साथी को रोककर जंगल की ओर ले गए,,उन्होंने दोनों के साथ मारपीट की, मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग की और पीड़िता के परिजनों से 2 लाख रुपये की मांग की,,इसके बाद तीन आरोपियों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया,,

,आरोपियों ने घटना को छिपाने के लिए पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई और उसके दोस्तों को भी बंधक बनाकर रखा गया, आरोपी मोबाइल और मोटरसाइकिल लूटकर ले गए तथा पीड़िता को पामगढ़ के पास छोड़कर फरार हो गए,,पीड़िता ने भयवश उसी दिन घरवालों को कुछ नहीं बताया, लेकिन अगले दिन परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत उसे लेकर थाना शिवरीनारायण पहुँचे और रिपोर्ट दर्ज कराई,,आरोपियों की पहचान 1. उत्तम प्रताप खूँटे, पिता महेंद्र कुमार, उम्र 19 वर्ष 10 माह, निवासी बिलारी वार्ड क्रमांक 19, थाना शिवरीनारायण, 2. दुर्गेश कुमार सहिस, पिता विष्णु कुमार, उम्र 19 वर्ष 1 माह, निवासी राहौद बाजारपारा, थाना शिवरीनारायण, 3. खगेन्द्र गोड़ उर्फ सोम, पिता संत कुमार, उम्र 18 वर्ष 3 माह, निवासी राहौद बाजारपारा, थाना शिवरीनारायण एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है,,आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, वीडियो रिकॉर्डिंग और मोटरसाइकिल जब्त,,आईटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई,,थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 396/25 और 397/25 पंजीबद्ध कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज,,आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,,,इस गंभीर अपराध को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया,, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक राम प्रसाद बघेल एवं राहौद पुलिस चौकी टीम ने आरोपियों को मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया,,,पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे पहले भी शिवरीनारायण के जंगल क्षेत्र में कपल्स को रोककर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे और पैसे वसूलते थे,।