Blog

जांगिड़ बोले, भारत की संविधान विश्व का सबसे बृहद लिखित संविधान

कांग्रेसियों की बैठक में भाजपा पर साधा निशाना

7 जुलाई को होने वाले रायपुर में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को लेकर हुई गंभीरता से चर्चा

बिलासपुर।राष्ट्रीय सह सचिव व छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी विजय जांगिड़ और जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल ने कांग्रेस भवन में तैयारी बैठक ली ।बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि 7 जुलाई को रायपुर में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आमसभा होगी ।जिसमे छत्तीसगढ़ प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट सहित प्रदेश के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष की आमसभा होना हम सभी के लिए गौरवान्वित करने वाली है ,आमसभा को किसान-जवान – संविधान का नाम दिया गया है,इन तीन शब्दो से एक पूर्ण गणराज्य बनता है ,किन्तु वर्तमान समय मे तानाशाह विचारधारा से तीनो आज खतरे में है, किसान को उसकी उपज की कीमत नही रही है,महंगाई इतनी की, सीमांत किसान मजदूर बनते जा रहे है, जवान जो हमारे लिए अपना सब कुछ गंवा देता है ।आज अग्निवीर बनाये जा रहे है ,वीर जवानों को अपमानित किया जा रहा है जिन्होंने पहलगाम अटैक में अपनी वीरता दिखाई ,उनके संदर्भ में भाजपा नेता अनर्गल प्रलाप कर रहे है किंतु भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व उनके विरुद्ध कार्यवाही करने की बजाय मौन स्वीकृति दे रही है।इसी तरह संविधान को भाजपा और आरएसएस चाहती है कि बदल दिया जाए, और समय समय पर वो लोग अपना विचार भी व्यक्त करते है ,अभी आरएसएस के एक नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संविधान के प्रस्तावना से समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष को हटाने की बात कर रहे है जो एकता और अखंडता को खंडित कर देगा
, विजय जांगिड़ ने कहा भारत की संविधान विश्व का सबसे बृहद लिखित संविधान है ,जिसमे हर व्यक्ति के अधिकार संरक्षित और सुरक्षित है , इस संविधान से ही प्रजातन्त्र जीवित रह सकता है ,जिसके लिए कांग्रेस पार्टी हर स्तर की लड़ाई लड़ेगी।
ज़िला प्रभारी सुबोध हरितवाल ने कहा कि बिलासपुर जिला रायपुर से लगा हुआ है ,बिलासपुर से अधिक से अधिक संख्या जा सकते है ,संख्या बल की बाध्यता नही है पर विधायक ,पूर्व विधायक , व अन्य निर्वाचित प्रतिनिधि , प्रदेश पदाधिकारी सहित हर एक व्यक्ति को अधिक से अधिक संख्या में जाना है , जिस गाड़ी से जा रहे है उसका नम्बर ,ज़िला कांग्रेस कमेटी के पास जरूर एंट्री कराए।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि जांगिड़ एक सफल संगठन कर्ता है ,जिनके मार्ग दर्शन में हम लोग बड़े बड़े आंदोलन किया है ,संविधान बचाओ आमसभा ,जो जांजगीर में हुई या बिलासपुर में संविधान बचाओ रैली हो या न्याय स्वास्थ पद यात्रा हो या युक्तियुक्तकरण – किसानों की समस्या को लेकर घेराव हो सफलता पूर्वक किया है जिसमे आप सभी का सहयोग रहा है, 7 जुलाई की आमसभा में भी आप सभी का सहयोग और उपस्थिति जरूरी है।
ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार का दो वर्ष पूर्ण होने को है पर इन वर्षों में सरकार की उपलब्धि कुछ नही है ,छत्तीसगढ़ अपराध के क्षेत्र में बहुत आगे निकल चुका है, पुलिस विभाग और वन विभाग की भर्ती का घोटाला सबके सामने है, विकास के नाम पर खुला लूट मचा है, छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश में बुलडोज़र संस्कृति पनप रही है ,गरीबो के घर उजाड़े जा रहे है , प्रदेश का मुख्यमंत्री आदिवासी होते हुए भी आज आदिवासियों के जंगल उजाड़े जा रहे है ” मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कहते है एक पेड़ मां के नाम पर और पूरा जंगल उद्योग पतियों को बेच रहे है ,ऐसे सरकार राज्य का भला नही होगा ।
बैठक में सहप्रभारी विजय जांगिड़ ,ज़िला प्रभारी सुबोध हरितवाल, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ,अपैक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव,मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय,पूर्व विधायक सियाराम कौशिक,पूर्व महापौर रामशरण यादव, नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप, आशीष सिंह,राजेन्द्र साहू,अर्जुन तिवारी, राजेन्द्र शुक्ला,प्रमोद नायक,प्रेमचंद जायसी पंकज सिंह,देवेंन्द्र सिंह, सिद्धांशु मिश्रा,आत्मजीत मक्कड़, नगर पालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़,पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन,राकेश शर्मा,ऋषि पांडेय,समीर अहमद,शिवा मिश्रा,जगदीश कौशिक, जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला,गीतांजलि कौशिक,विनोद साहू,आदित्य दीक्षित, लक्ष्मी नाथ साहू,शिव बालक कौशिक, बिहारी देवांगन,अजय देवांगन,अभ्युदय तिवारी, सुकृति खूंटे,शिल्पी तिवारी ,पिंकी बतरा,सीमा घृतेश, स्वर्णा शुक्ला, प्रियंका यादव,ज़िला पंचायत सदस्य सतकली बावरे, शांति उपाध्याय,सावित्री सोनी,शहज़ादी कुरैशी,किरण धुरी,अब्दुल इब्राहिम,रमाशंकर बघेल,ओम कश्यप, सुनील सोनकर,मोहन श्रीवास,राम दुलारे रजक,शेख असलम,दीपांशु श्रीवास्तव,डिकेश डहरिया,दिलीप पाटिल,उतरा सक्सेना,मोह हफीज,मनोज शर्मा,रामप्रसाद ध्रुव,प्रमोद जायसवाल,सन्दीप यादव,सुनील पांडेय,सुजीत मिश्रा,अनिल यादव,अनिल शुक्ला,गौरव एरी,सुभाष ठाकुर,प्रशांत पांडेय,शिशिर कश्यप,हितेश देवांगन,मनीष गरेवाल,मनीष सेंगर,प्रह्लाद कश्यप,नीरज जायसवाल,पुष्पा शर्मा,प्रीति पाटनवार,अज़रा खान,अंजिनी यादव,पवन साहू,शीतलदास मानिकपुरी,सुरेंद्र तिवारी,गणेश रजक,राजेश ताम्रकार,राजेश जायसवाल,शैलेश मिश्रा,राजेन्द्र वर्मा,अशोक भंडारी,दिनेश सूर्यवँशी, साखन दरवे,वसीम बख्श,शांति उपाध्याय,शारदा नगरकर,उमेश कश्यप,वीरेंद्र शर्मा,सुनील बंजारे,सुख सागर कुर्रे, आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *