Blog

जानबूझकर प्राचार्य स्कूल से हुए नदारद…..फिर बहाना बनाकर नही दी जानकारी….. अब मामला पहुंचा DEO के पास

लापरवाह निकला भाड़ी हाई स्कूल का प्राचार्य…..

खासखबर छत्तीसगढ़ बिलासपुर। सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आकस्मिक व्यय की जानकारी हेतू जन सूचना अधिकारी जितेंद्र खोबरागड़े प्राचार्य,शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला,भाड़ी,विकास खण्ड बिल्हा में 27.08.2024 को आवेदन लगाया गया था। 25.09.24 को जनसूचना अधिकारी कार्यालय नें जानकारी दी कि आकस्मिक निधि की मदवार जानकारी कुल 28 पेज की है आप 2 रुपए प्रति पेज के हिसाब से 56 रुपए जमा करें।
आवेदक नें 56 रुपए 25.09.24 को ही जमा कर दिए।
आवेदक दिनाँक के 32 दिन बाद आवेदक को जानकारी लेने कार्यालय बुलाया गया किन्तु जानबूझकर प्राचार्य महोदय स्कूल से नदारद हो गए फिर बुलाया गया लेकिन फिर बहाना बनाकर जानकारी नहीं दी गई, अब 37 दिन बीत जाने के बाद आवेदक नें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अपील दायर की है कि जानकारी होने हड़कंप मच गया है।
बहरहाल आवेदक को उम्मीद है कि अपीलीय अधिकारी न्याय करेंगे और जानकारी खुद ब खुद सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *