Blog

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव 8 मार्च को

5 नहीं अब 8 मार्च को होगा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव

भाजपा-कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों की तैयारी तेज

बिलासपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव अब 5 मार्च को नहीं, बल्कि 8 मार्च को चुनाव होगा। जिला पंचायत प्रशासन ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।जिला पंचायत अध्ययक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव पूर्व में 5 मार्च को होना था। जिला प्रशासन ने कुछ कारणों के चलते चुनाव की तारीख को अब 8 मार्च कर दिया है। आठ मार्च को जिला पंचायत भवन में चुनाव का आयोजन होगा। जिला पंचायत प्रशासन ने चुनाव को लेकर अपनी सभी तैयारी पूरी कर ली है। अधिकारियों के बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर सभी तैयारी को पूरा किया जा चुका है। जो भी चुनाव में विजयी होगा।

ये है संभावित उम्मीदवार

भाजपा की ओर से संभावित उम्मीदवारों की सूची में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए राजेश सूर्यवंशी और अरुणा चंद्रप्रकाश सूर्या दो चेहरे है। वहीं कांग्रेस के जिन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था, वे बागी प्रत्याशियों की वजह से चुनाव हार चुके है। कांग्रेस के पास पार्टी का कोई अधिकृत चेहरा अध्यक्ष पद के लिए नहीं है। इसलिए कांग्रेस बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे दामोदर कांत और सतकली बावरे को अपना समर्थन देकर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।

कांग्रेस में बगावत के स्वर

कांग्रेस के दोनों संभावित प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव जीतकर आए हैं। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। अधिकृत चेहरा न होने की वजह से कांग्रेस इन्हीं बगावत करने वाले नेताओं को समर्थन देकर अध्यक्ष पद की दौड़ में उतारने की रणनीति बना रही है। इससे पार्टी के अंदर विरोध के स्वर भी उठने लगे है।यहां तक की अधिकृत प्रत्याशी ने ऐसा होने पर सारे पदो से इस्तिफा देने पार्टी के शीर्ष नेताओं को पत्राचार भी कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *