Blog

जिला पंचायत का अध्यक्ष कौन होगा राजेश या फिर कोई और…सस्पेंस बरकरार

अध्यक्ष की कुर्सी में कई नाम,लेकिन दौड़ में एक महिला और एक पुरुष सबसे आगे

बिलासपुर। प्रशासन ने पांच मार्च को जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष का चुनाव कराने का एलान किया है। आदेश जारी होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही भाजपा और कांग्रेस में भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर जोड़तोड़ का खेल शुरू हो गया है। जिला पंचायत में भाजपा के ज्यादा सदस्य जीतकर आए हैं। लेकिन अल्पमत में होने के बाद भी कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए सतकली बावरे को मैदान में उतारने का फैसला किया है। जबकि भाजपा से अभी तक नामो की घोषणा नहीं की है इसके बाद भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर पुरुष हुआ तो राजेश सूर्यवंशी और महिला हुई तो अपर्णा सूर्या का नाम आयेगा।

बता दे कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से राजेश सूर्यवंशी का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा इसमें मस्तूरी क्षेत्र से जिला पंचायत का चुनाव जीतकर पहली बार जिला पंचायत पहुंची अपर्णा सूर्या भी पीछे नहीं है।चूंकि राजनीतिक में अनुभवी और दमदार अध्यक्ष की अगर बात की जाएगी तो राजेश का नाम सबसे ऊपर आएगा।क्योंकि वे शांत सरल और मिलनसार व्यक्ति है।जिनकी सभी से बनती है और सबके चहेते भी है।इसलिए उनका नाम जिला पंचायत के अध्यक्ष की दौड़ में आगे है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद होता है अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण

बता दे कि जिला पंचायत का अध्यक्ष पद बहुत महत्वपूर्ण होता है।जिसमें जिले के सभी जगहों पर जाकर काम करना पड़ता है और उनके अंदर में आने वाले सदस्यों की समस्याओं को सुनकर समझकर उसका निराकरण करना पड़ता है।इसलिए इसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।जिसमें भाजपा किसी तरह का कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है।बल्कि इसलिए यह दावा किया जा रहा है कि राजेश सूर्यवंशी को।अध्यक्ष बनाकर भाजपा अपना दांव खेल सकती है।हालाकि इस बीच अगर चौंकाने वाले नाम
का खुलासा हुआ तब भी आश्चर्य करने की जरूरत नहीं है क्योंकि भाजपा में कुछ भी हो सकता है।और कोई पहली बार में मुख्यमंत्री बन सकता है तो कोई पहली बार में महापौर और कोई पहली बार में ही विधायक से मंत्री भी बन सकता है इसलिए उम्मीद है कि जिला पंचायत का नाम भी चौंकाने वाला होगा।

कांग्रेस से स्मृति त्रिलोक श्रीवास उपाध्यक्ष के लिए एडी चोटी का लगा रही जोर

कांग्रेस से त्रिलोक श्रीवास की पत्नी स्मृति श्रीवास भी पीछे नहीं है वे उपाध्यक्ष पद के लिए एडी चोटी का जोर लगा रही है।उनको उम्मीद है कि वे उपाध्यक्ष जरूर बनेगी।और सदस्यों का वो उनको जरूर।मिलेगा ।इसलिए कांग्रेस से सपोर्ट भी मांगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20:56