जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नए अध्यक्ष का लगा हुआ बैनर…..आखिर कौन किया चोरी?

बैनर को ले बैंक के अधिकारी कर्मचारी सोच में पड़े
शपथ के पहले ही गुटबाजी या फिर कुछ और
शपथ के पहले ही बैनर की चोरी,या फिर कोई साजिश
बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नए अध्यक्ष रजनीश सिंह का लगाया गया बैनर देर रात चोरी हो गया है।जिसकी वजह से बैंक के खलबली मची हुई है।बैंक के अधिकारी भी खुद सोच में पड़ गए है कि आखिर बैनर को किसने और क्यों चोरी की।

दरअसल राज्य सरकार ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष के रूप में रजनीश सिंह की ताजपोशी की।रजनीश सिंह का नाम सामने आने के बाद के बाद उनके समर्थकों और बैंक के अधिकारियों समेत कर्मचारियों ने पोस्टर और बैनर लगाकर बधाई दी।इस बीच मतलब गुरुवार को बैंक के आसपास बैनर लगाए बधाई दी गई।लेकिन शुक्रवार की सुबह अचानक नेहरू चौक स्थित एक दैनिक अखबार के सामने लगे बैनर को किसी न निकाल कर चोरी कर लिया।पूरी घटना देर रात की है।बैनर चोरी होने की खबर पाकर बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच खलबली मची हुई है।बैंक के कर्मचारी भी सकते के आ गए है कि आखिर किसने बैनर को चोरी कर लिया है और क्यों किया है।इस तरह की चर्चाएं हो रही है।इधर सूत्र बता रहे है कि बैंक में काम करने वाले कर्मचारी और अधिकारियों के दिल की धड़कने भी तेज हो गई है।की नए अध्यक्ष का बैनर चोरी कैसे हो गया।