Blog

जिले में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के प्रभार में हुआ बदलाव…

कई तहसीलदार हुए इधर से उधर,

कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बिलासपुर । जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने एक बार फिर जिले के विभिन्न तहसीलों में तैनात तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के प्रभार में बदलाव किए है। जिनमें 9 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कलेक्टर ने यह आदेश प्रशासनिक कारणों से किया है। इसमें शिल्पा भगत को रतनपुर के साथ ही नजूल शाखा की जिम्मेदारी भी दी गई है। दरअसल तखतपुर के सीईओ तन्मय खन्ना को कोटा का तहसीलदार बनाया गया है। इसी तरह कोटा के तहसीलदार प्रकाश साहू को पचपेड़ी,अश्वनी कंवर को सकरी से कोटा,इसी तरह नायब तहसीलदार आकाश गुप्ता रतनपुर से सकरी,राकेश ठाकुर भू अभिलेख शाखा से कोटा,मनीषा झा कोटा से बोदरी,समर्थ थवाईत बेलगहना यथावत और विभोर यादव को मस्तूरी से बिलासपुर का नायब तहसीलदार बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *