Blog

जीआरपी पुलिस की तत्परता, बुजुर्ग यात्री को मिला खोया बैग…

ट्रेन में बदला बैग, जीआरपी ने सुलझाया मामला…..

बिलासपुर ।जीआरपी पुलिस की तत्परता और ईमानदारी की एक सराहनीय मिसाल सामने आई है। ट्रेन यात्रा के दौरान बैग बदल जाने की एक घटना में जीआरपी पुलिस ने बुजुर्ग यात्री को उनका बैग और नकद राशि सुरक्षित वापस दिलाकर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया है।जानकारी के अनुसार, दिनांक 7 जनवरी 2026 को ट्रेन नंबर 12070 जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहे 74 वर्षीय ए. आर. पिल्ले, निवासी नर्मदा नगर मंगला चौक, बिलासपुर, ट्रेन में अपना पिट्ठू बैग भूल गए। उसी दौरान उसी ट्रेन में रायपुर से खरसिया की यात्रा कर रही 21 वर्षीय सुमन खूंटे, निवासी खरसिया, रायगढ़ का बैग गलती से बदल गया।जब इसकी सूचना जीआरपी थाना बिलासपुर को दी गई, तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की। यात्रियों से पूछताछ और ट्रेन की जानकारी के आधार पर बैग की तत्काल तलाश की गई।जीआरपी पुलिस की सक्रियता के चलते कुछ ही समय में बुजुर्ग यात्री ए. आर. पिल्ले को उनका बैग पूरी तरह सुरक्षित वापस कर दिया गया। बैग में रखी ₹50,000 की नकद राशि भी पूरी तरह सही सलामत दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *