जीमखाना मैदान बैरन बाज़ार में मास्टर्स कप क्रिकेट लीग का शानदार उद्घाटन….विजेता टीम को मिलेगा एक लाख का नगद इनाम

रायपुर।आज के समय में क्रिकेट मैच का जुनून सर चढ़कर बोल रहा है।यही कारण है कि लोग क्रिकेट को अपनी पहली पसंद मानते है और इसके लिए दिन हो या रात क्रिकेट देखने पहुंच जाते है।प्रदेश भर में लगातार हो रहे क्रिकेट मैच के आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों के उत्साह बना हुआ है।इसी तरह रायपुर में भी
क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें कई जिले के खिलाड़ी भाग ले रहे है।

दरअसल छोटे मैदान में अलग फॉर्मेट से खेले जाने वाली इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। विजेता टीम को एक लाख रुपए नगद की इनामी राशि और ट्रॉफ़ी प्रदान की जाएगी। कमेटी की ओर से सैयद बाबर अली अधिवक्ता ने बताया के यह प्रतियोगिता का उद्देश युवाओं को खेल से जुड़ा रखने और नशे से दूर रखने के लिए कराया जा रहा है,

युवाओं के साथ सीनियर खिलाड़ियों ने भी भाग लिया है। उद्घाटन समारोह में डा. आई रहमान एम.डी मेडिसिन, रामकृष्ण हॉस्पिटल, सैयद ज़ाकिर अली अधिवक्ता एवं अमर चंदन्नानी समाज सेवी अतिथि के तौर पे मौजूद थे। प्रतियोगिता के आयोजक बाकर अब्बास उपाध्यक्ष शहर जिला कांग्रेसी कमेटी, मोहिब ख़ान, सैय्यद बाबर अली अधिवक्ता, एवं काशिफ़ ख़ान (समाज सेवी) हैं।
