Blog
जुहली में जिंदल का सर्वे, विभाग को पता नही

जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर ने क्षेत्र में अतिरिक्त हैंड पंप की मांग की
ओम गोस्वामी बिलासपुर। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में 100 हैंड पंप स्वीकृति को अपर्याप्त बताते हुए जिला पंचायत के सदस्यों ने और अतिरिक्त हैंड पंप स्वीकृति की प्रशासन से मांग की l बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर ने सीपत क्षेत्र के ग्राम पंचायत जूहली के अंतर्गत कारीछापर में बीत पांच माह से जिंदल कम्पनी बड़ी बड़ी मशीन और पानी टेंकर लेकर यहां खुदाई और सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इस पर मस्तूरी क्षेत्र क्रमांक 10 जिपं सदस्य राजेंद्र धीवर ने सामान्य सभा में सवाल उठाए और पूछा कि यह कम्पनी किसकी अनुमति से यहां सर्वे कर रही है। इस पर वन विभाग की ओर से अनभिज्ञता जताई और जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।