Blog

जूनाशहर दरगाह में चोरी करने वाले नाबालिक के साथ एक अन्य आरोपी चोर गिरफ्तार

मामले में फरार अन्य आरोपी चोरों की लगातार पतासाजी कर रही रतनपुर पुलिस

चोरी के आरोपी को पकड़ने में मिली रतनपुर पुलिस को सफलता

बिलासपुर ।रतनपुर।जुनाशहर के दरगाह से चोरी करने वाले नाबालिग समेत एक आरोपी को पुलिस नें पकड़ा है।पकड़े गए आरोपियों कें।पास से
चोरी के माल को बरामद कर लिया गया है।

रतनपुर पुलिस ने बताया कि जूना शहर के दरगाह से रात में कोई अज्ञात चोर मोबाईल, कम्प्यूटर मॉनीटर, माउस, 02 नग कैमरा, 02 नग लोहे का दान पेंटी, व उसमें रखे नगदी रकम को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी मोहम्मद फारूख मौलाना की रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस ने अपराध दर्ज जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान दरगाह में लगे सीसीटीव्ही फुटेज की सहायता से फुटेज में दिख रहे संदेहियों के बारे में आसपास के लोगों की सहायता से संदेहियों के घर में दबिश देकर घटना के बारे में पुछताछ किया।जिसमे जूनाशहर निवासी सिद्धार्थ धुर्वे ऊर्फ बिट्टू ने बिलासपुर के अन्य साथियों के साथ तथा जूनाशहर रतनपुर के एक नाबालिक के साथ चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी गए मोबाईल,कम्प्यूटर मॉनीटर, माउस, कैमरा, लोहे का दान पेंटी, व नगदी रकम 1300 रूपये, जिसकी कीमती 25000 रूपये है।उसे आरोपियों के पास से बरामद कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *