Blog

जेल में रसूख,मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियो का टेलीफोनिक मुलाकात का वीडियो वायरल..अकबर खान और विश्वजीत समेत 11 जेल में

सलाखों के पीछे से सोशल मीडिया पर धौंस,समर्थकों के जरिए फैला रहे दहशत

कांग्रेस नेता नागेंद्र और तारकेश्वर अब भी फरार

बिलासपुर।मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियो की रसूखदारी अब जेल की सलाखों के पीछे से भी थमने का नाम नहीं ले रही है। जेल में बंद आरोपितों ने अपनी टेलीफोनिक मुलाकात का वीडियो बनवाकर उसे समर्थकों के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल कराया है। वीडियो के जरिए आरोपी अपनी धौंस दिखा रहे हैं।जिससे जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में कांग्रेस नेता अकबर खान और युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत समेत 11 आरोपी वर्तमान में जेल में बंद हैं।

दरअसल मस्तूरी के चर्चित गोलीकांड मामले में गिरफ्तार आरोपितों की बेखौफ कार्यशैली से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वायरल वीडियो में आरोपी जेल के नियमों को दरकिनार कर समर्थकों से संवाद करते और अपना दबदबा दिखाते नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियो को जेल भेजा था, लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रियता बता रही है कि उन्हें कानून का कोई खौफ नहीं है। इसी मामले में एक आरोपियो की जमानत याचिका हाईकोर्ट से भी खारिज हो चुकी है। वहीं, मामले के अन्य मुख्य चेहरे कांग्रेस नेता नागेंद्र राय और तारकेश्वर पाटले गिरफ्तारी के डर से अब भी फरार चल रहे हैं।

जेल के भीतर मोबाइल लेजाना है प्रतिबंधित

जेल के भीतर से मुलाकात का वीडियो बाहर आना और उसे समर्थकों द्वारा वायरल करना एक सोची-समझी साजिश को दर्शाता है। क्षेत्र में यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा हैं, जहां मोबाइल तक ले जाना मुश्किल हैं, वहां भी वे अपने रसूख से सब करवा रहे है। वे ठाठ से दिन गुजार रहे है। जानकारों का कहना है कि इसके जरिए आरोपियो गवाहों और शिकायतकर्ताओं को मानसिक रूप से डराने का प्रयास कर रहे हैं। जेल प्रबंधन के लिए यह वीडियो एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि इससे जेल के भीतर मोबाइल के उपयोग या अवैध रूप से वीडियो बनाए जाने की आशंका बढ़ गई है।

जेल प्रबंधन पर भी उठने लगे सवाल

इस मामले को लेकर जेल प्रबंधन पर भी सवाल उठने लगे है।जहां आमजनों को मोबाइल ले जाना मना है वही रसूखदारों को मोबाइल की छूट दी गई है।इससे साफ है कि कही न कही जेल प्रबंधन के कुछ लोगो की मिलीभगत है जिसके कारण इस तरह की हरकत करके वीडियो वायरल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *