Blog

ज्ञानेंद्र कश्यप बने जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, वही हर्ष पटेल को बनाया गया युवा मोर्चा जिला मंत्री

युवा मोर्चा ,जिला बिलासपुर ग्रामीण की कार्यकारिणी की हुई घोषणा

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

बिलासपुर,,,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव , भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन एवं भाजपा संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरया की सहमति से भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णयानुसार, भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल की अनुसंशा से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने युवा मोर्चा जिला पदाधिकारियों की घोषणा की देखें लिस्ट

ज्ञानेंद्र कश्यप रतनपुर मंडल में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं युवा मोर्चा को संगठित कर युवा मोर्चा को एक अलग पहचान दिलाने वाले संगठित कर सभी युवाओं को साथ लेकर चलने एवं युवा मोर्चा में अपने दायित्व को ईमानदारी से निर्वहन करने के कारण संगठन ने उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए जिला युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष के दायित्व से नवाजा है

वही ज्ञानेंद्र कश्यप को युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रतनपुर मंडल सहित सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं

रतनपुर मंडल से युवा पार्षदहर्ष पटेल को जिला युवा मोर्चा ग्रामीण के जिला मंत्री के रूप में दायित्व मिला है
युवा होने के साथ-साथ एक जनप्रतिनिधि और एक सफल संगठनकर्ता के रूप में उनकी पहचान से उनको जिला मंत्री के रूप में युवा मोर्चा में स्थान मिला है जिला युवा मोर्चा में जिला महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *