Blog

झाड़ियों में मिली अधजली लाश की नहीं हुई शिनाख्त…..पुलिस की आशंका,हत्या करने के बाद जलाने की कोशिश….जांच जारी

हत्या के बाद शव जलाने की आशंका, पुलिस ने की जांच तेज

बिलासपुर ।तिफरा सब्जी मंडी की झाड़ियों में मिली अधजली लाश
की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।
पुलिस थाने में सूचना देकर संबंधित हुलिए के आधार पर भी जांच करने में जुटी हुई है।इसके बाद भी मृतक के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

दरअसल सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा सब्जी मंडी के पास झाड़ियों में एक महीना पहले एक युवक की अधजली लाश मिली थी। लाश मिलने से हड़कंप मच गया था।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को सील कर जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच में हत्या कर शव को जलाने की आशंका जताई जा रही है।इसलिए पुलिस बारीकी से जांच करने में जुटी रही।पुलिस ने प्रथम दृष्टया में पाया कि किसी के हत्या करके लाश को पेट्रोल डालकर जलाने की पूरी कोशिश की है।लेकिन लाश पूरी तरह नहीं जल सका है।जिसके कारण आरोपी मौका पाकर फरार हो गया होगा।फिलहाल इस गंभीर मामले को लेकर पुलिस की दिन रात की नींद हराम हो चुकी है।हर पहलुओं की जांच करने के बाद भी पुलिस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है।

जले हुए कपड़े और हुलिए के आधार पर पहचान करने में जुटी

सिरगिट्टी पुलिस ने मौके से जले हुए कपड़ों के टुकड़े,अन्य सामान और साक्ष्य जब्त किए हैं। ताकि किसी तरह से युवक की पहचान हो सके,लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने संबंधित थाना और आसपास के अन्य राज्यों में भी
इसकी सूचना भेजी है।इसके बाद भी पुलिस के पास अब तक शिनाख्त के कोई सुराग नहीं मिले है।

बेरहमी से मारकर जलने की कोशिश

पुलिस का मानना है कि युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।लेकिन जब तक युवक की पहचान नहीं होगी।पुलिस भी नहीं कह सकती कि आखिर किसने मारा है और क्यों मारा है।
क्योंकि पुलिस का कहना है कि किसी ने बहुत ही बेरहमी से मरा है पेट्रोल डालकर जलाया है।

सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ जारी

इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।लेकिन सीसीटीवी फुटेज से भी कुछ समझ नहीं आ रहा है। इसके अलावा पुलिस तकनीकी जानकारियां भी बरामद करने में जुटी हुई है।ताकि किसी तरह से एक छोटा सा भी सुराग मिल सके।

वर्जन
अधजली लाश की शिनाख्त नहीं हुई है।इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।

किशोर केवट
टीआई सिरगिट्टी थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *