Blog
झारसुगुडा से 10 किलो गांजा लेकर बेचने आया था बिलासपुर….गांजा तस्कर गिरफ्तार

रेल्वे स्टेशन के पास के सामने से घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार
बिलासपुर।उडीसा झारसुगडा से गांजा लेकर बिलासपुर बेचने पहुंचा गांजा तस्कर को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपी के पास से 10 किलो गांजा बरामद किया गया है।
तारबाहर पुलिस ने बताया कि उड़ीसा के झारसुगडा निवासी हिमांशु यादव 10 किलो गांजा लेकर बिलासपुर पहुंचा था।
वह रेलवे स्टेशन स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल के सामने खड़ा था इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोई व्यक्ति गांजा लेकर खड़ा हुआ है।मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कों पकड़कर पूछताछ की और उसके बाद से 10 किलो गांजा बरामद किया।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत अपराध कायम कर कोर्ट में पेश करके रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।