टाइल्स दुकान से तिजोरी समेत 5.80 लाख की चोरी करने वाले तक फरार

चौक चौराहे के पास गश्त पॉइंट,फिर भी चोरों ने आसानी से उड़ाई रकम
बिलासपुर।मंगला चौक स्थित टाइल्स दुकान में बीती रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर दुकान से करीब 5 लाख 80 हजार रुपये नगद और इलेक्ट्रॉनिक तिजोरी ले उड़े। घटना स्थल के ठीक पास पुलिस गश्त पॉइंट होने के बावजूद चोरी की भनक तक नहीं लगी।
इस मामले में पुलिस जांच कर रही है लेकिन चोरी करने वाले आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है।
दरअसल दुकान संचालक सत्यजीत राहूलकर ने सिविल लाइन पुलिस को बताया कि 29 अक्टूबर की रात दुकान बंद कर वे घर गए थे। अगले दिन जब दुकान खोली तो भीतर की छत और फॉल्स सीलिंग टूटी मिली तथा तिजोरी गायब थी। चोर प्लास्टिक की सीट फाड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू की है।लेकिन चोरों का अब तक पता नहीं चल सका है।
*लगातार हो रही है चोरिया*
यह छह माह में दूसरी बार है जब इसी इलाके में चोरी हुई है। इससे पहले मई में भी पास की दुकान से नकद रकम और सामान चोरी हो चुका है। लगातार चोरियों के बावजूद पुलिस अब तक किसी आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है, जिससे इलाके के व्यापारियों में नाराजगी है।
*सीसीटीवी और दुकानों के कैमरे चेक के रही पुलिस*
इस मामले में पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी और आसपास के दुकानों का फुटेज चेक किया जा रहा है।जरा भी पहचान होने पर आरोपियों तक पहुंच पाना आसान होगा।इसलिए इसे गंभीरता से देखा जा रहा है।
वर्जन
नगदी समेत तिजोरी चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है।
एसआर साहू
टीआई सिविल लाइन थाना