Blog

टायर फटने से भीषण हादसा, अनियंत्रित कार सरपंच के घर में घुसी, दो घायल

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र मे टायर फटने से खतरनाक हादसा हो गया। तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सीधे सरपंच के घर के आंगन में जा घुसी। इस दौरान सामने से आ रही बाइक को कार ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 9 बजे यह भीषण हादसा हुआ। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा लखराम निवासी युवक करण केवट, उनके छोटे भाई कौशल केवट बाइक से अपने रिश्तेदार के घर मटियारी जा रहे थे। इसी दौरान सीपत से बिलासपुर की ओर जा रही कार क्रमांक CG 10 BJ 9888 का अगला टायर अचानक फट गया। कार अनियंत्रित हो गई और सरपंच सतीश केसर के घर के आंगन में जा घुसी। इससे पहले अनियंत्रित कार ने सामने से आ रहे बाइक CG 10 A 7136 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। सीपत में हुए इस हादसे ने तेज़ रफ्तार और वाहन की तकनीकी खामियों से होने वाले खतरों को उजागर किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *