टीआई अवनीश पासवान हुए सस्पेंड…त्यौहार में महिलाओं को और परिवार वालो को रोककर चेकिंग करने का लगा आरोप…तीजा में घर जा रही महिलाओं ने हाथ जोड़कर मांगी थी माफी….नहीं पसीजा था पुलिस कर्मियों का दिल…एसएसपी ने की कार्रवाई
बिलासपुर । एसएसपी के निर्देश पर हिर्री थानेदार निलंबित हो गए है।इस मामले की शिकायत डिप्टी सीएम अरुण साव ने एसएसपी से की,जिसे एसएसपी ने गंभीरता ले लिया और एक आदेश जारी करते हुए निलंबित कर दिया।
दरअसल एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले वाहनों की जांच और चौक चौराहे पर चेकिंग करने के निर्देश दिए थे।लेकिन आदेश में यह भी कहा गया था कि महिलाओं और परिवार वालो को बेवजह परेशान नहीं किया जाए।इसके बाद भी हिर्री पुलिस टोल प्लाजा के पास बेवजह महिलाओं और परिवार वालो को चेकिंग के नाम पर परेशान कर रहे थे।जिसकी शिकायत परिजनों ने डिप्टी सीएम और एसएसपी से की थी।इसके साथ ही इसकी फोटो भी अख़बारों में आई थी।जिसे एसएसपी ने बारीकी से सोचते हुए
हिर्री टीआई अवनीश पासवान को सस्पेंड कर दिया है।
एसएसपी के बीते दिनो जारी किया था आदेश
दिनांक 20 अगस्त की रात 22:30 बजे जिले के समस्त अति. पुलिस अधीक्षक उप पुलिस अधीक्षक, थाना/ चौकी प्रभारियों की बैठक में यह स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया था कि वाहन चेकिंग में अपने ज्ञान का विवेकपूर्ण उपयोग कर आपराधिक चरित्र/हाव भाव दिखाई देने पर बारीकी से चेकिंग करें एवं तीज-त्यौहार जैसे पवित्र मौके पर महिलाओं, बच्चों में उनके साथ जा रहे लोगों को वाहन चेकिंग के नाम पर न रोका जाये।तीज के धार्मिक पर्व के अवसर पर वाहन चेकिंग के दौरान जबकि महिलाओं का अपने संबंधियों के साथ आना-जाना लगा रहता है, दिये गये उक्त निर्देश की अवहेलना करने पर निरीक्षक अवनीश पासवान, थाना प्रभारी, हिरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र, बिलासपुर सम्बद्ध किया जाता है, निलंबन अवधि में निलंबन के नियमानुसार चेतन एवं भत्ते देय होंगे ।