Blog

टीसी मांगी तो मिला थप्पड़,कॉलेज में छात्रा के साथ बर्बर बर्ताव….छात्रा बोली,कंधे में हाथ भी रखा सर ने

कालेज की प्राचार्या ने छात्रा को जड़ा तमाचा

रतनपुर थाने में छात्रा और प्राचार्या ने की शिकायत

वायरल वीडियो के बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं

बिलासपुर। अपनी खुद की टीसी लेने पहुंची छात्रा को कालेज की प्राचार्या ने तमाचा जड़ दिया।इतना ही नहीं कालेज के एक कर्मचारी के छात्रा का बांह तक पकड़ लिया।
जिससे माहौल गरमा गया और मामला थाने तक पहुंच गया।दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस जांच करने में जुटी हुई है।

रतनपुर पुलिस ने बताया कि रतनपुर स्थित बीआर साव कॉलेज में एक छात्रा के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। टीसी मांगने पर कॉलेज स्टाफ द्वारा छात्रा को न केवल बाहर निकाल दिया गया, बल्कि एक महिला कर्मचारी ने उसे थप्पड़ भी मार दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।दरअसल
राजकिशोर नगर निवासी अंकिता यादव ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वर्ष 2021-22 में उसने खेल कोटे से बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। 2022-23 तक पढ़ाई जारी रही, लेकिन तीसरे वर्ष की फीस अधिक होने के कारण उसने टीसी की मांग की। इस पर कॉलेज प्रबंधन का रवैया बदल गया।
जिसके कारण कॉलेज प्रबंधन के लोग विवाद करने लगे और दुर्व्यवहार करने लगे।
जब टीसी की मांग की गई तो आक्रोशित होकर प्राचार्या ने झापड़ मार दिया जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।

स्टाफ ने वीडियो बनाकर डराने की कोशिश

छात्रा का आरोप है कि टीसी मांगने पर कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य अंजना साहू ने बार-बार उसे टालना शुरू कर दिया। जब वह बुधवार को कॉलेज पहुंची और अपने अधिकार को लेकर सवाल किया तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान प्राचार्य ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। वहीं, शिक्षक रमेश साहू ने भी उसके साथ अभद्रता की। छात्रा के साथ मौजूद परिजनों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप

छात्रा ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। मामला रतनपुर थाने पहुंचा, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने थाना प्रभारी की व्यस्तता का हवाला देकर मामले को टालने की कोशिश की। न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही शिकायत की पावती दी गई। बाद में छात्रा को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कॉलेज प्रशासन की चुप्पी,लोगों में आक्रोश

घटना के बाद कॉलेज प्रशासन पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है। छात्रा का कहना है कि वह केवल अपने अधिकारों की मांग कर रही थी, लेकिन उसे डराने और दबाने का प्रयास किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बाद आम लोगों में भी गुस्सा है। लोगों ने दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन पर उठे सवाल

इस मामले ने शिक्षा व्यवस्था और प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

वर्जन

छात्रा और कालेज की प्राचार्या ने शिकायत किया है।दोनों को बयान के लिए बुलाया गया है।बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है।

नरेश चौहान
टीआई रत्नपुर थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *