Blog

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला… आपसी विवाद बनी वजह,तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी महेश यादव समेत उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी नरेन्द्र कश्यप, निवासी ग्राम दर्रीघाट थाना मस्तूरी, ने थाना कोटा में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई रवि कश्यप ग्राम छेरकाबांधा स्थित मां एग्रो राइस मिल में ड्राइवर का काम करता है। 23 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 1:17 बजे रवि मिल परिसर में खड़े ट्रक के चक्के की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान महेश यादव निवासी ग्राम खुरदूर अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश व विवाद के चलते गाली-गलौज करने लगा।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने बिलपाना से रवि कश्यप के सिर, गर्दन, हाथ और पैर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना राइस मिल के मुंशी प्रमोद यादव ने परिजनों को दी, जिसके बाद घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर
उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *