Blog

ट्रेलर और ट्रक में हुई सीधी भिड़ंत,बाल-बाल बचे ड्राइवर

..

मल्हार शराब दुकान पास की घटना, सड़क में लगा जाम

बिलासपुर।मल्हार चौकी क्षेत्र अंतर्गत शराब दुकान के पास दो वाहनों में आमने सामने भिड़ंत हो गई जिससे सड़क में घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रास्ते से वाहन को हटाने के बाद रास्ता बहाल किया।मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी
अंतर्गत स्थित शराब दुकान के आगे लदहा तालाब के पास मोड में बुधवार की सुबह 7:30 बजे के आसपास पचपेड़ी की ओर से मल्हार की ओर आ रही ट्रक क्र. CG 16 CJ 8739 और मस्तूरी से पचपेड़ी की ओर जा रही ट्रेलर क्र. CG 12 S 8191 में आमने सामने भिड़ंत हो गई जिससे दोनों वाहनों के ड्राइवर बाल बाल बच गए दोनों वाहनों के बीच सड़क में भिड़ंत के बाद सड़क में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई जिसके घंटों बाद पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच सड़क में फंसे वाहन को हटाया तब जाकर रास्ता बहाल हो पाया वही दोनों वाहनों के ड्राइवर मौके से फरार है और अभी तक किसी वाहन मालिक ने इस घटना की पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।

शराब दुकान के पा लगती है भारी भीड़

मुख्य सड़क पर शराब दुकान होने से अक्सर भीड़ लगी रहती है।जिसके कारण ट्रैफिक जाम होता है।यही कारण है कि आए दिन छोटे छोटे हादसे होते रहते है।जिसमें कई बार लोगों की मौत भी हो चुकी है।इसके बाद भी भारी वाहनों कें चालको के जरा भी सुधार नहीं आया।बल्कि कई भारी वाहनों के चालक तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते है।जिससे हादसा होने का खतरा ज्यादा बना रहता है।

वर्जन

दो ट्रेलर आपस के भिड़ी है।जिसमें किसी को कोई चोट नहीं आई है।बल्कि वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है जिसके कारण कुछ देर जाम की स्थिति बनी रही।
एलसी मोहले
डीएसपी मस्तूरी थाना क्षेत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *