Blog

ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आने से मौके पर हुई चालक की मौत

खारून नदी में अवैध रेत परिवहन कर रहे

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम डगनिया (खैरा) स्थित खारून नदी के झाप बाड़ी घाट में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेन्द्र कुमार कश्यप पिता हर प्रसाद कश्यप उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 5 बजे के आसपास ट्रैक्टर चालक महेन्द्र कश्यप बिना नंबर की स्वराज ट्रैक्टर में रेत भरकर घाट से गांव की ओर लौट रहा था। इसी दौरान उसने ट्रैक्टर को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाना शुरू कर दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। संतुलन बिगड़ने से वह ट्रैक्टर के इंजन से गिर गया और चक्के की चपेट में आ गया। हादसे में उसके सिर बुरी तरह से कुचला गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद इसकी सूचना सीपत थाना पुलिस को दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर में रेत भरी हुई थी और दुर्घटना के समय अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। सूचना पर सीपत पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्च्यूरी भेज आगे की जांच कारवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *