Blog

ट्रैक्टर से टकराकर स्कूल वैन पलटा, बच्चों समेत टीचर घायल

जांजगीर चांपा । जिले के कुथुर गांव में एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में 10 बच्चे, एक शिक्षिका और ड्राइविंग कर रहे प्राचार्य घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, सरस्वती ज्ञान मंदिर के प्राचार्य बच्चों को मुड़पार गांव से लाकर कुथुर लौट रहे थे। तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और वैन ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि वैन पलट गई और बच्चों को गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन एस. कुजूर ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति अब सामान्य है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक पाटले ने भी अस्पताल पहुंचकर बच्चों की स्थिति जानी और दोषियों के खिलाफ जांच का आश्वासन दिया।

इस हादसे ने शिक्षा और परिवहन विभाग की लापरवाही को उजागर कर दिया है। निजी वाहन में बच्चों और शिक्षिकाओं की क्षमता से अधिक संख्या में सवारी कराना गंभीर मुद्दा बन गया है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और सभी घायलों के उपचार और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *